रोमन रेंस ने फैंस द्वारा मिलने वाली प्रतिक्रियाओं को लेकर जवाब दिया

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने हाल ही में CBS स्पोर्ट्स के “Boomer and Carton” के एक सैगमेंट में नजर आए। इंटरव्यू के दौरान 3 बार के पूर्व WWE चैंपियन ने काफी सारे मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान टीवी पर रोमन रेंस को मिलने वाले रिएक्शन को लेकर चर्चा की गई। रोमन रेंस ने WWE में अपना करियर शील्ड के सदस्य के रूप में शुरु किया था। डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस के साथ मिलकर पूरे रोस्टर के स्टार्स की खूब धुलाई की। शील्ड ने द रॉक, अंडरटेकर, केन, रैंडी ऑर्टन, बिग शो जैसे बड़ा स्टार्स को भी मारा। शील्ड के टूट जाने के बाद रोमन रेंस को सिंगल्स मैचों के स्टार के रूप में WWE ने पुश किया। तब से लेकर अब तक रोमन रेंस WWE में कई सारे खिताब अपने नाम कर चुके हैं। रोमन रेंस ने बताया कि वो फैंस के फेवरेट स्टार नहीं थे, लेकिन वो फैंस के नजरिए और उनकी सोच का सम्मान करते हैं। रोमन रेंस ने कहा कि उनका मुख्य मकसद हर रात रैसलिंग रिंग में उतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और फैंस को एंटरटेन करना है। रोमन ने आगे बोलते हुए बताया कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि कुछ लोग उन्हें नेगेटिव प्रतिक्रिया देते हैं। रोमन रेंस ने कहा कि कुछ फैंस उन्हें रिंग में बू करते हैं लेकिन आज तक उन्हें कोई भी ऐसा फैन नहीं मिला, जो उन्हें रियल लाइफ में बू करता हो। बिग डॉग ने कहा कि वो इवेंट्स के दौरान फैंस से मिलते हैं और फैंस की तरफ से उन्हें हमेशा की अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। रैसलमेनिया में रोमन रेंस का सामना द अंडरटेकर के साथ होगा। ये द अंडरटेकर के करियर का आखिरी मैच भी हो सकता है। विंस मैकमैहन रोमन रेंस को कंपनी का अगला फेस बनाने की कोशिश में लगे हैं। ऐसे में रैसलमेनिया में अंडरटेकर के खिलाफ रोमन की जीत हो सकती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications