रोमन रेंस ने WWE में अपनी सबसे अच्छी फाइट और शील्ड में फेवरेट रैसलर का नाम बताया

WWE लाइव इवेंट का भारत में प्रमोशन के दौरान सुपरस्टार रोमन रेंस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया। रोमन रेंस ने यहां खुलासा किया द शील्ड में डीन एंब्रोज उनके सबसे फेवरेट है। सर्वाइवर सीरीज 2012 के बाद से शील्ड ने एंट्री की थी। इसके बाद इनका सिक्का खूब चला। 2 जून 2014 को सैथ रॉलिंस खलनायक बन गए और रोमन रेंस, डीन एंब्रोज पर हमला कर दिया। इसके बाद ये तीनों अलग हो गए। ये तीनों अकेले रहते हुए चैंपियन भी बने। करीब तीन साल बाद फिर से शील्ड का रीयूनियन हो गया। और वो धमाल मचाने को बेकरार है। टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू देते हुए रोमन रेंस ने कई मुद्दों पर बातचीत की। उऩ्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन की साथ हुई फाइट को सबसे खास बताया। जब उनसे शील्ड में उनके फेवरेट के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था की उऩ्हें डीन एंब्रोज पंसद है। उन्होंने कहा कि एंब्रोज उनके बहुत अच्छे दोस्त भी है। रोमन रेंस इस समय WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन है। वहीं सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज अब टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फाइट कर रहे है। शेमस और सिजेरो के साथ उनका मुकाबला चल रहा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications