WWE न्यूज: WWE द्वारा रोमन रेंस के लिए बनाए गए संभावित प्लान का खुलासा हुआ

Enter caption

रोमन रेंस ने इस हफ्ते रॉ में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताया और कहा कि वो अब ठीक हैं। उन्होंने काफी इमोशनल एनाउंसमेंट किया। साथ ही ये भी कहा कि वो रीमिशन पर हैं। बैक इन एक्शन की बात भी रोम रेंस ने कही।

Ad

WWE ने रोमन रेंस के फ्यूचर एनाउंस कर दिया है। WWE ने ये बताया कि वो कब रिंग में दस्तक देंगे।

पिछले साल अक्टूबर में रोमन रेंस ने इस बात का एलान किया था कि उन्हें ल्यूकीमिया बीमारी के कारण जाना पड़ेगा। तब से वो एक्शन से बाहर है। लेकिन जल्दी सही होकर वो अब वापस लौट चुुके है। रॉ में सैथ ऱॉलिंस और रोमन रेंस ने मिलकर डीन एंब्रोज को बचाया। डीन एंब्रोज के ऊपर मैकइंटायर, बैरन कॉर्बिन, इलायस और बॉबी लैश्ले ने हमला कर दिया था। इस दौरान रोमन रेंस को फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला। ये काफी अच्छी बता है।

WWE ने 6 मई तक का कार्यक्रम रोमन रेंंस का रॉ में एडवर्टाइज कर दिया है। इसके अलावा रोमन रेंस को युरोपियन टूर के लिए भी बुक किया गया है। जिसके तहत कई जगह उन्हें जाना है। युरोपियन टूर WWE का हर साल होता है। रॉ और स्मैकडाउन दोनों के शो यहां पर होते है। हालांकि ये टैप्ड शो होते है। लेकिन एक चौंकाने वाली बात ये है कि इतनी गंभीर बीमारी से वापस आऩे के बाद तुरंत ही रोमन रेंस को WWE ने कई जगह के लिए बुक कर दिया है।

रोमन रेंस के रैसलमेनिया प्लान के बारे में अभी कुछ नहीं पता है। फास्टलेन में भी किसके साथ उनका मुकाबला होगा ये किसी को नहीं पता। अगले हफ्ते रॉ का इंतजार फैंस कर रहे है। क्योंकि यहां से आगे पीपीवी के लिए कुछ पता लग सकता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications