रोमन रेंस को लगातार पुश देने और जिंदर महल के साथ मुकाबला कराने की वजह सामने आई

रोमन रेंस को पिछले चार सालों से WWE पुश दे रहा है। इस समय जिंदर महल के साथ उनकी फ्यूड चल रही है। कई लोगों को ये समझ नहीं आ रहे है कि जिंदर महल का मुकाबला रोमन रेंस से क्यों हो रहा है? रैसलिंग ऑब्जर्वर रेडिया के हालिया एपिसोड में डेव मैल्टजर ने ये बताया कि लैसनर की गैरमौजूदगी में आखिर जिंदर महल का मुकाबला रोमन रेंस के साथ क्यों हो रहा है। लैसनर इस समय WWE समीकरण से बाहर है। लेकिन WWE अभी भी रोमन रेंस को पुश दे रहा है। और आगे भी देता रहेगा। डेव मैल्टजर के अनुसार जिंदर महल को इसलिए उनकी जगह शामिल किया गया है ताकि रोमन रेंस को फैंस चीयर कर सकेंं। हालांकि WWE अभी सिर्फ इसकी उम्मीद ही कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार,"ये लोग कई दिनों से स्टोरी सामने ला रहे है और इस पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा क्योंकि कई महीनों से ये चल रहा है लेकिन फिर भी रोमन रेंस की स्टोरी को हमेशा आगे बढ़ाया जा रहा है। डेनियल ब्रायन बिना चैंपियन बने भी काफी प्रभावित हुए थे। शायद वो इसी तर्ज पर चल रहे है। इसलिए शायद रोमन रेंस को चैंपियन नहीं बनाया जा रहा है। लेकिन फैंस इसे अभी भी बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे है। कई लोग इस बारे में विचार करने में लगे हुए है। कोई भी इस बारे में कोई आइडिया नहीं दे पा रहा है। इस वजह से जैसा चल रहा है WWE चला रहा है। ब्रॉक लैसनर के खिलाफ रोमन रेंस की चीजें चल नहीं रही है, अब ऐसे ही आगे अभी चलेगी"। वैसे देखा जाए तो विंस मैकमैहन भी रोमन रेंस का बहुत सपोर्ट करते है। अभी भी वो रोमन रेंस पर विश्वास करते है। इसलिए WWE अभी चीजें बदल नहीं रहा है और रोमन रेंस को पुश दिया जा रहा है। WWE जिस तरह का रिएक्शन चाहता है वैसा एक्शन फैंस की तरफ से अभी तक नहीं मिल रहा है। लगातार फैंस रोमन रेंस को बू करते आ रहे है। हां एक तरीका है अगर रोमन रेंस हील टर्न ले लें। शायद हो सकता है वहां से कोई फर्क पड़े। लेकिन जिस हिसाब से अभी स्टोरीलाइन चल रही है, ऐसा दिख नहीं रहा है। फैंस अब ये नहीं देखना चाहते है कि रोमन रेंस को पुश मिले। जिंदर महल के साथ फ्यूड करा कर शायद रोमन रेंस के लिए फैंस के दिल में बदलाव आ जाए। इसलिए रोमन रेंस का मुकाबला अभी जिंदर महल के साथ हो रहा है। जब जब WWE ने रोमन रेंस को पुश दिया है वो हमेशा फेल रहे है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications