WWE में Roman Reigns ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, 10 साल पहले जांबाज रेसलर का कंपनी में हुआ था पहला परिचय

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने किया कमाल
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने किया कमाल

Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। रेंस ने अपने WWE करियर में एक और बड़ा कारनामा कर दिया है। रेंस ने जो कारनामे किए शायद उनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। पिछले तीन साल तो उनके लिए बहुत ही शानदार रहे हैं। फ्यूचर में उन्हें हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा।

Ad

WWE में रोमन रेंस ने नया मुकाम हासिल किया

रोमन रेंस ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं। रंबल मैच भी उन्होंने जीता। सबसे ज्यादा दिन तक यूनिवर्सल चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। ऐसे कई रिकॉर्ड है जो वो अपने नाम कर चुके हैं। 31 अक्टूबर, 2012 को NXT में रोमन रेंस पहली बार दिखे थे। उन्होंने सीजे पार्कर के साथ अपना पहला मैच लड़ा था। रेंस ने इस मैच में जीत हासिल की थी। WWE में डेब्यू मैच के उन्होंने 10 साल पूरे कर लिए।

NXT में कुछ मैच लड़ने के बाद ही मेन रोस्टर में उनका डेब्यू हो गया था। Survivor Series 2012 में द शील्ड ने मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इस फैक्शन में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज शामिल थे। द शील्ड ने बहुत नाम कमाया। साल 2014 में ये फैक्शन टूट गया था। इसके बाद तीनों सुपरस्टार्स का सिंगल्स करियर भी शानदार रहा। खासतौर पर रेंस अब WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया पर रेंस को लेकर एक पोस्ट किया और बताया कि उनके 10 साल पूरे हो गए। इस वीडियो में रेंस बहुत ही खास लग रहे हैं।

Ad

रोमन रेंस इस समय The Bloodline फैक्शन को लीड कर रहे हैं। इस फैक्शन में सैमी ज़ेन, द उसोज और सोलो सिकोआ शामिल हैं। इन सभी को पॉल हेमन का मार्गदर्शन मिल रहा है। अपने करियर में रोमन रेंस कई WWE दिग्गजों को मात दे चुके हैं। जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, अंडरटेकर, ऐज, फिन बैलर, डेनियल ब्रायन जैसे दिग्गजों को वो धराशाई कर चुके हैं। रेंस को फैंस का प्यार भी जबरदस्त अंदाज में मिलता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications