WWE में Roman Reigns ने एक बार फिर रचा इतिहास, बड़े रिकॉर्ड को तोड़ते हुए चैंपियनशिप रन को किया और मजबूत

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने एक और रिकॉर्ड बनाया
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने एक और रिकॉर्ड बनाया

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) एक और बड़ा रिकॉर्ड बना चुके हैं। द ट्राइबल चीफ को पिछले दो सालों से रोक पाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। वो लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी स्टार्स के खिलाफ जीत दर्ज करते जा रहे हैं। रोमन रेंस का कैरेक्टर वर्क सभी को बहुत पसंद आया है।

Ad

WWE में रोमन रेंस ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया

रोमन रेंस ने Payback 2020 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद से अभी तक कोई उनसे यह टाइटल छीन नहीं पाया है। साथ ही रोमन रेंस ने WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप पर भी कब्जा कर लिया था। उन्होंने दोनों को यूनिफाइड कर दिया था। इसके बाद से ही उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बोला जा रहा है।

अब रोमन रेंस ने एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। जब वर्ल्ड चैंपियनशिप को कम्बाइंड दिनों तक अपने पास रखने की बात आएगी, रोमन रेंस उसमें चौथे स्थान पर होंगे। आपको बता दें कि अभी तक ट्राइबल चीफ WWE में वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर 1,260 से ज्यादा दिनों तक नज़र आ चुके हैं।

Ad

इसमें रोमन रेंस के 800 से ज्यादा दिनों के यूनिवर्सल टाइटल रन का बड़ा किरदार है। इसके अलावा रेंस का मौजूदा WWE चैंपियनशिप रन भी लंबा रहा। उनके अन्य टाइटल्स रन्स के दिनों को मिलाए, तो आराम से वो 1260 दिनों तक वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं। रोमन ने ड्रू मैकइंटायर, जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर और ऐज समेत कई दिग्गजों को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया है।

रोमन रेंस के मौजूदा प्रदर्शन को देखकर आराम से कहा जा सकता है कि वो अभी अपने टाइटल को हारने नहीं वाले हैं। अभी वो WrestleMania 39 तक जरूर ही चैंपियन बने रह सकते हैं। Royal Rumble 2023 में अब उनका अगला टाइटल डिफेंस देखने को मिल सकता है। Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस का मुकाबला केविन ओवेंस या शेमस के खिलाफ देखने को मिल सकता है। दोनों के खिलाफ ट्राइबल चीफ का बड़ा इतिहास रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications