WWE Royal Rumble में पूर्व चैंपियन द्वारा धोखा मिलने के बाद Roman Reigns ने पोस्ट किया वीडियो, खास कैप्शन देकर की बेइज्जती

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 रहा बहुत जबरदस्त
WWE Royal Rumble 2023 रहा बहुत जबरदस्त

Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2023 के मेन इवेंट में क्या हुआ ये सभी को पता है। रोमन रेंस (Roman Reigns) का क्रूर रूप यहां देखने को मिला। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) की हालत उन्होंने द ब्लडलाइन (The Bloodline) के साथ मिलकर खराब कर दी। रेंस ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

Ad

मेन इवेंट में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। रेंस ने इस मैच में जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने सैमी ज़ेन का अंतिम टेस्ट लिया। इस टेस्ट में सैमी फेल हो गए। द उसोज़, सोलो सिकोआ और रोमन रेंस ने केविन ओवेंस के ऊपर खतरनाक अटैक किया। ये सब सैमी देख नहीं पाए। रेंस जब चेयर से ओवेंस के ऊपर हमला करने गए तब सैमी बीच में आ गए। इसके बाद ज़ेन ने रेंस के ऊपर चेयर से अटैक कर दिया। जे उसो भी ये देखकर चौंक गए थे। वो बैकस्टेज चले गए। रेंस, जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने इसके बाद सैमी की बुरी हालत की।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

अब रेंस ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो सैमी के ऊपर माला तोड़कर फूल डाल रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, कुछ लोग महान लोगों में फिट नहीं होते।

Ad

अब इस स्टोरीलाइन में आगे बहुत मजा आएगा। सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस अब क्या करेंगे ये सबसे बड़ा सवाल है। जे उसो भी द ब्लडलाइन का साथ छोड़कर चले गए। उनका अगला कदम क्या रहेगा ये भी देखना होगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बहुत मजा आएगा। रोमन रेंस इस शो में आ सकते हैं। वो आएंगे तो फिर बवाल जरूर मचेगा।

रोमन रेंस का मैच WrestleMania 39 में कोडी रोड्स के साथ होगा। कोडी ने इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच जीता। इन दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया गया है। अब इस राइवलरी में भी फैंस को मजा आएगा। आने वाले कुछ महीने फैंस के लिए बहुत शानदार रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications