WWE Draft 2023 में इतिहास रचने और पहले नंबर पर चुने जाने के बाद Roman Reigns की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस का खास बयान
WWE दिग्गज रोमन रेंस का खास बयान

Roman Reigns: WWE Draft 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) को नंबर-1 पर पिक किया गया है। उन्हें स्मैकडाउन (SmackDown) में ड्राफ्ट किया गया है। यानी की उनके ब्रांड में बदलाव नहीं हुआ है। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के साथ वो ब्लू ब्रांड में ही अपना जलवा दिखाएंगे।

रेंस के साथ पॉल हेमन और सोलो सिकोआ को भी SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है। द ब्लडलाइन के अन्य सदस्य द उसोज़ (जिमी और जे उसो) पर Raw के एपिसोड में फैसला लिया जाएगा। खैर ड्राफ्ट में नंबर-1 पिक होने के बाद रेंस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने कैप्शन में #1 @ everything! लिखा। साथ ही साथ पॉल हेमन और सोलो सिकोआ को टैग करते हुए ब्लड का इमोजी बनाया।

मौजूदा समय में रोमन रेंस कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। ड्राफ्ट में हमेशा सबसे बड़े रेसलर को पहले चुना जाता है। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला। वैसे इस बात की उम्मीद पहले से की जा रही थी कि रेंस के ब्रांड में बदलाव नहीं होगा। ट्रिपल एच ने ये भी बता दिया है कि फैंस को Raw रोस्टर से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन मिलेगा।

WWE में Roman Reigns का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा?

ड्राफ्ट में जो भी बदलाव हुए है वो सब Backlash इवेंट के बाद लागू होंगे। इसके बाद ही रेंस भी ब्लू ब्रांड में एंट्री करेंगे। हालांकि अभी तक उनकी वापसी का ऐलान नहीं हुआ है। उनके नए प्रतिद्वंदी को लेकर भी बड़ा खुलासा जल्द किया जाएगा। अगले महीने 27 मई को WWE Night of Champions का आयोजन होगा। यहां रेंस का मैच जरूर होगा। इसी दिन रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन भी पूरे हो जाएंगे। इस शो को सऊदी अरब में आयोजित किया जाएगा। देखना होगा कि इस इवेंट में उनका मैच किसके साथ होगा। फिलहाल सभी की नजरें Backlash इवेंट पर होंगी। यहां भी फैंस को बड़े मैच देखने को मिलेंगे। कंपनी ने कुछ खास सरप्राइज भी जरूर प्लान किया होगा। आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए अब बहुत ही मजेदार रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment