Roman Reigns: WWE Night of Champions में द ब्लडलाइन (The Bloodline) का अंत हो गया। इसी दिन 27 मई को रोमन रेंस (Roman Reigns) को चैंपियन के रूप में हजार दिन भी पूरे हुए थे। अब उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है।अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से उनका टाइटल रन अभी तक अच्छा रहा। कई दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन भी हो गए। पिछले साल WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर रेंस ने WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे।WWE Night of Champions में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ हुआ था। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच था। इस मैच के बीच में द उसोज़ ने दखलअंदाजी कर दी थी। जे और जिमी की गलत किक सोलो सिकोआ को भी लग गई। रेंस को इसके बाद जिमी ने दो सुपरकिक मारकर धोखा दे दिया। रेंस और सिकोआ को हार का सामना भी करना पड़ा।Smackdown के एपिसोड में इस हफ्ते रोमन रेंस चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे होने का जश्न मनाएंगे। उन्होंने इसे लेकर ट्विटर पर कहा,कठिन समय ने मुझे ट्राइबल चीफ बनाया जो मैं आज हूं। अब तक का सबसे महान। अनडिस्प्यूटेड बेस्ट इन द वर्ल्ड के रूप में 1000 दिन।Roman Reigns@WWERomanReignsTough times made me the Tribal Chief I am today. The Greatest of All Time. 🏽000 days as the undisputed best in the world! #AcknowledgeMe #SmackDown120102041Tough times made me the Tribal Chief I am today. The Greatest of All Time. ☝🏽000 days as the undisputed best in the world! #AcknowledgeMe #SmackDownWWE Smackdown के एपिसोड में Roman Reigns करेंगे एंट्रीSmackdown के एपिसोड में बहुत बवाल देखने को मिलेगा। द उसोज़ को लेकर कड़ा निर्णय रोमन रेंस ले सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जिमी उसो का मुकाबला अब रोमन रेंस के साथ होगा। अगर ऐसा हुआ तो फिर स्टोरीलाइन में बहुत मजा आएगा। कंपनी ने भी कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। रेंस एक्शन दिखाकर अपना बदला भी ले सकते हैं। जिमी उसो का अब पहला कदम क्या होगा इस पर भी सभी की नजरें रहेंगी। बहुत जल्द इस बारे में पता चल जाएगा।WWE@WWEAnd tomorrow, we celebrate. twitter.com/wweromanreigns…Roman Reigns@WWERomanReignsTough times made me the Tribal Chief I am today. The Greatest of All Time. 🏽000 days as the undisputed best in the world! #AcknowledgeMe #SmackDown1513225Tough times made me the Tribal Chief I am today. The Greatest of All Time. ☝🏽000 days as the undisputed best in the world! #AcknowledgeMe #SmackDownAnd tomorrow, we celebrate. ☝️ twitter.com/wweromanreigns…WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।