WWE में आखिर किस वजह से टूटा है Roman Reigns का ग्रुप? मौजूदा चैंपियन ने असली वजह का किया खुलासा 

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस द ब्लडलाइन ग्रुप के लीडर हैं
WWE में रोमन रेंस इस समय सबसे बड़े सुपरस्टार हैं

Roman Reigns: अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) ने हाल में ही रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की वजह से द ब्लडलाइन (The Bloodline) ग्रुप टूट गया है।

Ad

द ब्लडलाइन की स्टोरी को प्रो रेसलिंग की दुनिया की सबसे अच्छी स्टोरीलाइन में से एक माना जाता है। कई फैंस का मानना है कि जे उसो के अलग होने के बाद से ग्रुप ने अपना चार्म खो दिया है। वहीं, कई फैंस का मानना है कि WWE और लंबे समय तक इस ग्रुप को चाहता है, इसी वजह से उन्होंने ये फैसला किया है। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि रोमन रेंस अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए अपने कजिन की मदद लेते हैं।

हाल ही में डेमियन प्रीस्ट ने SonyLiv में WWE Super Dhamaal में शिरकत की थी और इस दौरान उन्होंने बताया कि किस वजह से जजमेंट डे ग्रुप अलग नहीं होगा। इसके अलावा Money in the Bank विजेता ने कहा कि रोमन रेंस की वजह से द ब्लडलाइन ग्रुप टूट गया। उन्होंने कहा,

"जजमेंट डे ग्रुप में सभी लीडर हैं। इसी वजह से हम सभी से अलग हैं। सभी ग्रुप में एक लीडर होता है और इसी वजह से वो अलग होते हैं। इसी वजह से आप देख रहे हैं कि द ब्लडलाइन अलग-अलग हो गया है। शेमस के जाने के बाद से ही ब्रॉलिंग ब्रूट्स के साथ यही हुआ है। nWo, DX और Evolution जैसे ग्रुप भी अपने लीडर की वजह से अलग हुए थे।"
Ad

The Judgment Day को लेकर WWE सुपरस्टार Damian Priest ने दिया बड़ा बयान

द जजमेंट ग्रुप में इस समय 5 सुपरस्टार्स हैं। डेमियन प्रीस्ट के अलावा इस खतरनाक ग्रुप में फिन बैलर, रिया रिप्ली, डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना भी हैं। डेमियन प्रीस्ट ने कहा कि जजमेंट ग्रुप के मेंबर्स भले ही एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आए हैं, लेकिन वो एक साथ रहते हैं। वो अभी एक-दूसरे से अलग नहीं हो रहे है। उन्होंने कहा,

"हम हमेशा हर बात पर सहमत नहीं होते हैं, इसी वजह से हम और लोगों से अलग हैं। हम भले ही एक-दूसरे के खिलाफ होते हैं, लेकिन हम चीज़ ठीक कर लेते हैं। हम सब कुछ एक-दूसरे के लिए चाहते हैं, इसी वजह से हम अभी अलग नहीं होने वाले हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications