क्या WWE में इतिहास रच पाएंगे रोमन रेंस?

रोमन रेंस पिछले 6 साल से WWE के मेन रोस्टर्स में रहते हुए कई कीर्तिमान रच चुके हैं और आने वाले हफ्ते में वो एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रेंस के WWE में इस ऊंचे मुकाम तक पहुँचने का सफर काफी विरोध भरा रहा और रेंस अपनी हर एक समस्या को पार करके यहाँ तक पहुंचे। विंस मैकमैहन, रेंस को WWE का चेहरा बनाना चाहते हैं और रेंस के लिए उनकी वाहवाही इस ओर इशारा भी करती है। ये पूर्व शील्ड मेम्बर ट्रिपल एच, अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों के साथ लगातार चार WrestleMania मेन इवेंट कर चुका है। अगर बड़े इवेंट्स को हटा भी दें तो भी ये सुपरस्टार कई PPV मेन इवेंट में अपना योगदान दे चुका है। रोमन रेंस इस हफ्ते होने वाले एक्सट्रीम रूल्स को बॉबी लैश्ले के साथ मेन इवेंट कर सकते हैं। इतना ही नहीं Reddit के एक यूज़र "Gear4Vegito" के मुताबिक़ ये रोमन रेंस का 27वां पे-पर-व्यू मैन इवेंट होगा। इसी के साथ ही रोमन रेंस ऑल-टाइम मेन इवेंट करने वाले रैसलर्स की सूची में 11वें स्थान पर आ जाएंगे। रेंस अगर इस हफ्ते PPV मेन इवेंट करते हैं तो वो बतिस्ता, ऐज, ब्रेट हार्ट और कर्ट एंगल से आगे निकल जाएंगे। मज़ेदार बात ये है कि 28 PPV मेन इवेंट के साथ उनसे एक पायदान ऊपर 10वें स्थान पर ब्रॉक लैसनर हैं जहाँ तक पहुंचना रेंस के लिए ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा। आपको बता दें कि GiveMeSport के अनुसार अपने 16 साल से ज़्यादा के करियर में 72 मेन इवेंट के साथ जॉन सीना इस सूची में पहले पायदान पर हैं। वहीं द अंडरटेकर अपने 3 दशक लम्बे करियर में 68 PPV मेन इवेंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि ये अभी साफ़ नहीं है कि लैश्ले और रेंस इस हफ्ते एक्सट्रीम रूल्स को मेन इवेंट करेंगे या नहीं। लेकिन सब कुछ इस रविवार रात पिट्सबर्ग में साफ़ हो जाएगा। लेखक: फिलिपा मैरी, अनुवादक: उदित अरोड़ा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications