रोमन रेंस ने खुद पर लगे "ड्रग्स" के आरोपों को लेकर बड़ा खुलासा किया

पूर्व जिम ऑनर रिचर्ड रौड्रीगेज के ऊपर स्टेरॉयड स्कैंडल में फंसे थे। इस समय वो जेल में हैं। उनके ऊपर आरोप था कि वो अपने क्लाइंट को स्टेरॉयड देते थे। उनकी क्लाइंट लिस्ट में WWE सुपरस्टार और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रोमन रेंस भी शामिल थे।

Ad

इंटरव्यू के दौरान रौड्रीगेज ने कहा था कि हमारे दो आदमी रोमन रेंस इसके लिए मिले थे और उऩ्हें इसके बारे में बताया था। रौड्रीगेज के ऊपर आरोप ये है कि फरवरी 2017 से पहले दस मिलियन डॉलर के स्टेरॉयड उऩ्होंने बेचा था।

रोमन रेंस पर भी इसके लिए आरोप लगे थे। लेकिन रैसलिंग आईएऩसी को में रोमन रेंस ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में बात की।

रोमन रेंस के ऊपर जब आरोप लग गए थे तब उऩ्हें 30 दिन के लिए सस्पेंड किए गए थे। ये जून 2016 की बात हैं। सैथ रॉलिंस इसके बाद WWE चैंपियन बने थे। उस वक्त रोमन रेंस के बाहर होने के कारण सैथ रॉलिंस को बड़ा पुश दिया गया था।

रोमन रेंस ने बयान देते हुए कहा कि,"मैंने कभी रिचर्ड रौड्रीगेज के बारे में कभी नहीं सुना। लेकिन मैंने अपनी लगती से बहुत सीखा और दो साल पहले इसके लिए पेनाल्टी भी मैंने दी। मैंने WWE के ग्यारह टेस्ट पास किए। ड्रग टेस्ट में पूरी तरह पास था"।

वैसे रोमन रेंस के खिलाफ इसके लिए ज्यादा मजबूत सबूत नहीं हैं। ये आरोप तब लगाए गए थे जब रिचर्ड रौड्रीगेज ने रोमन रेंस के बारे में कहा था। जिस कारण साल 2016 में उन्हें 30 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। रोमन ने इसके लिए पब्लिक से इसके लिए मांफी मांगी थी। और अभी तक फैंस के दिल में वो बसे हुए हैं। उन्हें इस बात का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा था।
Ad
अभी इसके लिए काफी और सबूत पेश किए जा सकते हैं। लेकिन रोमन रेंस के ऊपर सभी को भरोसा है। रोमन रेंस इस समय रॉयल रंबल जीतने के मामले में सबसे फेवरेट माने जा रहे है। 28 जनवरी को रॉयल रंबल का आयोजन होगा। इसके अलावा रैसलमेनिया 34 में वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर के साथ भी लड़ सकते हैं।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications