रॉयल रम्बल तक यूनिवर्सल चैंपियनशिप की दौड़ में आ सकते हैं रोमन रेंस

WWE की वैलनेस पॉलिसी में फेल होने की वजह से रोमन रेंस को मनी इन द बैंक में सैथ रॉलिंस के खिलाफ WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप गंवानी पडी। उसके बाद रोमन रेंस को 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया। वापिस आने के बाद 2 रात लगातार वो पिन हुए। पहले उन्हें बैटलग्राउंड में डीन एम्ब्रोज़ ने हराया। उसके बाद रॉ में फिन बैलर ने हराया। तब रिपोर्ट सामने आई थी कि WWE कुछ समय के लिए रोमन रेंस को WWE वर्ल्ड टाइटल के लिए पुश नहीं करेगी। ये बात शायद सही साबित हो रही है। रैसलिंग ऑबजर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टज़र के मुताबिक WWE रॉयल रम्बल तक रोमन रेंस को यूनिवर्सल टाइटल की रेस में ले आएगी। WWE ने रोमन रेंस को रूसेव के साथ टाइटल की रेस में इसलिए डाला क्योंकि रूसेव सबसे ज्यादा नफरत किए जाने वाले हील हैं। इसका अलावा वो यूएस US बुल्गेरिया की सैंटीमेंट को भी दर्शाते हैें। कंपनी ने रूसेव को यूएस टाइटल देकर मिडकार्ड पुश दे दिया है। फैंस इन सबके बावजूद रोमन रेंस को बू और रूसेव को चीयर कर रहे हैं। WWE ने रोमन रेंस को मिडकार्ड में इसलिए पुश किया है ताकि जब रोमन मेन इवेंट में आएं तो पिछले साल की तरह लोग उन्हें रिजेक्ट ना करें। मैल्टजर के मुताबिक अगर रोमन रेंस टाइटल की दौड़ में आते हैं तो इस साल के आखिर तक वो यूएस चैंपियनशिप हार जाएंगे। "रोमन रेंस रॉयल रम्बल तक टाइटल की रेस में आ जाएंगे। रोमन रेंस को टाइटल से दूर रखने का आइडिया कुछ दिन पहले का ही था। ऐसा करने के पीछे वजह थी कि लोग उन्हें पसंद करने लगे। रूसेव के साथ फाइट करने पर ही ऐसा संभव हो सकता था"। पिछले साल भी कुछ ऐसा ही हुआ था। रैसलमेनिया 31 के बाद वो बिग शो के साथ फाइट में लग गए। जून से अक्टूबर तक उनकी ब्रे वायट के साथ अच्छी फाइट हुई। जिसका अंत हैल इन ए सैल मैच में हुआ। इस फाइट के बाद रोमन रेंस को टाइटल में डाल दिया। 2015 के आखिर तक लोगों ने उन्हें चीयर किया, लेकिन रॉयल रम्बल 2016 से लोग उन्हें रिजेक्ट करने लगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications