WWE SmackDown में Roman Reigns ने की धमाकेदार वापसी, John Cena ने आकर ट्राइबल चीफ को दिया बहुत बड़ा झटका

Pankaj
 WWE SmackDown में फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा

Roman Reigns: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) इस बार नज़र आए। उनके साथ पूरा द ब्लडलाइन (The Bloodline) मौजूद था। बड़ी स्क्रीन पर इस दौरान WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) भी नज़र आए। ये देखकर फैंस खुश हो गए थे।

Ad
Ad

खैर रोमन रेंस की वापसी का ऐलान पिछले हफ्ते ही कर दिया गया था। WWE Survivor Series WarGames 2022 इवेंट के बाद वो पहली बार नज़र आए। उन्होंने अपनी तारीफ की और अपने साथियों से हाथ मिलाया।

Ad

रोमन रेंस ने इसके बाद केविन ओवेंस को लेकर बात की और उन्हें बड़ी समस्या बताया। साथ ही कहा कि ओवेंस की वजह से सैमी ज़ेन को भी दिक्कत हो रही है। रेंस ने इसे पूरे ब्लडलाइन की दिक्कत बताया। रेंस ने इसके बाद बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि वो सैमी के साथ मिलकर केविन का सामना करेंगे। मैच में ओवेंस का कोई साथी भी होगा। उन्होंने उसका नाम नहीं बताया।

इसके बाद सैमी ने भी अपनी बात रखी और कहा कि ओवेंस उन्हें लगातार नीचे गिरा रहे हैं। इसके बाद सैमी ने कहा कि वो ओवेंस के एकमात्र दोस्त हैं। अब ये लाइन सुनकर रेंस चौंक गए। ज़ेन ने इसके बाद कहा कि उनसे गलती हो गई। उन्होंने फिर कहा कि वो ओवेंस के एकमात्र दोस्त थे।

WWE फैंस को जॉन सीना ने दिया बहुत बड़ा सरप्राइज

खैर इसके तुरंत बाद बड़ी स्क्रीन पर WWE दिग्गज जॉन सीना दिखाई दिए। सीना ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वो ओवेंस के साथ टीम बनाकर रोमन रेंस और सैमी ज़ेन का मुकाबला करेंगे। अब 30 दिसंबर को होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जबरदस्त मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा। ये इस साल का अंतिम एपिसोड होगा। सीना ने इस बार ये बात बताकर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। अब देखना होगा कि इस मुकाबले में WWE द्वारा फैंस को क्या सरप्राइज दिया जाएगा। वैसे आपको याद होगा रेंस और सीना के बीच पिछले साल SummerSlam में जबरदस्त सिंगल्स मुकाबला देखने को मिला था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications