WWE दिग्गज Roman Reigns ने 20 साल के बच्चे को दिया "OG Honorary Uce" का दर्जा, सोशल मीडिया पर डाली जबरदस्त पोस्ट

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने जीता दिल
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने जीता दिल

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का जलवा कायम है। हाल ही में उन्होंने एक दिल छू देने वाला काम किया है। रेंस को हमेशा जो एक्नॉलेज करता है उसके ऊपर वो अपना प्यार दिखाते हैं। कुछ ऐसा ही इस बार भी उन्होंने किया।

Ad

द ब्लडलाइन का हिस्सा अब सैमी ज़ेन नहीं है। रोमन रेंस फैंस को याद दिलाते रहते हैं कि सैमी उनके पहले Honorary Uce नहीं है। रोमन रेंस ने सोशल मीडिया पर Warrior Award से सम्मानित जैरियस रॉबर्टसन के साथ तस्वीर पोस्ट की। रेंस ने उन्हें "OG Honorary Uce" बुलाया।

Ad

WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का होगा बड़ा मैच

Royal Rumble 2023 से द ब्लडलाइन की मजेदार स्टोरीलाइन चल रही है। इस शो में सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस के ऊपर टर्न ले लिया था। जे उसो भी इसके बाद ब्लडलाइन से दूर चल रहे थे। हालांकि कुछ दिन पहले जे उसो फिर से द ब्लडलाइन का हिस्सा बन गए है। उन्होंने सैमी ज़ेन के ऊपर अटैक कर दिया था।

सैमी ज़ेन अभी भी द ब्लडलाइन को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने इस ग्रुप को खत्म करने की ठान ली है। केविन ओवेंस का साथ उन्हें कुछ टाइम बाद मिल सकता है। WrestleMania 39 में रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। अभी तक इन दोनों की राइवलरी में कुछ खास देखने को नहीं मिला। दोनों का सिर्फ एक ही बार आमना-सामना हुआ है। वहां पर भी रोमन रेंस भारी पड़े थे। कोडी ने इस साल मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद ही उन्होंने रेंस को मेनिया में टाइटल मैच के लिए चुनौती दी थी। कई दिग्गजों का कहना है कि इस बार कोडी उनकी बादशाहत खत्म करेंगे। रेंस को चैंपियन के रूप में 900 दिन से ज्यादा हो गए है।

WrestleMania 39 में द उसोज़ का भी बड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि द उसोज़ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications