Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) का अगला मैच क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2022 में देखने को मिलेगा। इस इवेंट में रोमन रेंस का सामना लोगन पॉल (Logan Paul) से होगा। दोनों ही स्टार्स के बीच काफी समय पहले ही मैच तय हो गया था। हालांकि, सभी के मन में सवाल होगा कि ट्राइबल चीफ इस इवेंट के बाद दिखाई देंगे या नहीं। रोमन रेंस अब काफी कम शोज़ में नज़र आते हैं। उन्होंने WrestleMania 38 के बाद से अपना शेड्यूल बहुत छोटा कर लिया है। इसी कारण कई लोगों के मन में सवाल है कि वो कंपनी के 4 सबसे बड़े इवेंट्स में से एक Survivor Series और उसके पहले के एपिसोड्स का हिस्सा रहेंगे या फिर वो ब्रेक पर जाने वाले हैं। दरअसल, ट्राइबल चीफ के शेड्यूल को लेकर अहम जानकारी मिली है। WWE में रोमन रेंस के शेड्यूल को लेकर अहम जानकारी सामने आई View this post on Instagram Instagram PostCrown Jewel 2022 का आयोजन सऊदी अरब में देखने को मिलेगा। 5 नवंबर 2022 को होने वाले इस शो में रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इसके बाद Survivor Series 2022 का आयोजन किया जाने वाला है। PWInsider की रिपोर्ट्स के अनुसार रोमन रेंस असल में 28 अक्टूबर को होने वाले SmackDown के एपिसोड और 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले Raw का हिस्सा रहेंगे। वो यहां पर Crown Jewel से पहले अपने मैच को हाइप करनी की पूरी कोशिश करेंगे। इसके बाद रोमन रेंस का शेड्यूल बहुत अलग है। ट्राइबल चीफ Crown Jewel के बाद सीधा 11 नवंबर को SmackDown का हिस्सा बनेंगे और एक हफ्ते बाद 18 नवंबर को फिर शो में नज़र आएंगे। यहां से साफ हो जाएगा कि मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन का ऐतिहासिक इवेंट Survivor Series 2022 में अहम किरदार रहेगा या वो आराम करने वाले हैं। View this post on Instagram Instagram PostCrown Jewel के बाद उनकी SmackDown में होने वाली दो अपीयरेंस को देखकर तो यही लग रहा है कि ट्राइबल चीफ जरूर ही Survivor Series का हिस्सा बनेंगे और उनकी कोई नई दुश्मनी शुरू हो सकती है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।