इस समय व्यापार की दृष्टि से कंपनी में सबसे आगे सुपरस्टार रोमन रेंस

Wrestling Observer Newsletter के अनुसार, जॉन सीना अब एक पार्ट टाइमर रैसलर हो गए है, जबकि रोमन रेंस इस समय एक फुल टाइमर के तौर पर WWE में सबसे अच्छा व्यापार कर रहे है। पिछले कुछ सालों से जॉन सीना ने हमेशा लगातार कंपनी के लिए टॉप पर रहकर व्यापार किया है। उन्होंने ये व्यापार WWE में फुल टाइम रहते हुए किया। लेकिन अब ब्रॉक लैसनर,जॉन सीना जैसे सुपरस्टार जो कि हमेशा अच्छा व्यापार करते आए है, ये अब यहां पर पार्ट टाइम की भूमिका निभा रहे है। WWE को रोमन रेंस के तौर पर लॉकर रूम में एक शानदार व्यापारी मिला है। जो कि अकेले दम पर बहत कुछ कंपनी के लिए कर सकता है। अभी फिलहाल रोमन रेंस कंपनी में शिखर पर है। रोमन रेंस इस समय कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस हैं। उनके कैरेक्टर और उनको पुश लगातार मिलता रहा है। रोमन ने इसका फायदा भी उठाया है, और हमेशा अच्छा काम किया है। लगातार उनके फैंस में बढ़ोत्तरी हुई है। बच्चे हों या बड़े सभी लोग रोमन से प्यार करते है। साथ ही सोशल मीडिया में भी उनका अच्छा खासा धमाल मचा रहता है। 2.19 मिलियन फॉलोवर उनके ट्विटर पर और फेसबुक पेज पर 17 मिलियन लाइक है। रोमन रेंस के नाम WWE शॉप में 43 आइटम है। जॉन सीना अब पार्ट टाइमर हो चुके है। रोमन को अभी टक्कर देने वाला कोई नहीं है। अब अगर जॉन सीना पूरे साल WWE में रहते है तो भी वो रोमन के आगे नहीं जा पाएंगे। क्योंकि रोमन ने अपनी फैन फॉलोविंग काफी आगे बढ़ा दी है। रैसलमेनिया में रोमन रेंस का मुकाबला अंडरटेकर के साथ होना है। फैंस को उम्मीद है कि इसके बाद रोमन हील टर्न अपना लेंगे। वहीं इस मैच का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। वहीं जॉन सीना भी टैग टीम मैच में निकी बैला के साथ मिलकर मिज और मरीस के साथ फाइट करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications