56 दिन बाद WWE Raw में धमाकेदार एंट्री से पहले Roman Reigns ने भरी हुंकार, अपने दुश्मन और फैंस को भेजा कड़ा संदेश 

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की प्रतिक्रिया सामने आई

Roman Reigns: WWE Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) एंट्री करेंगे। अपनी वापसी से पहले रोमन रेंस ने सोशल मीडिया पर WWE यूनिवर्स को संदेश भेजा है। रेंस अंतिम बार Raw XXX में नज़र आए थे। जहां वो 'ट्रायल ऑफ सैमी ज़ेन' सैगमेंट का हिस्सा थे।

रेंस SmackDown में कुछ हफ्ते पहले नज़र आए थे। कोडी रोड्स से उनका आमना-सामना हुआ था। प्रोमो सैगमेंट में उन्होंने कोडी की हालत खराब कर दी थी। WrestleMania 39 में इन दोनों के बीच जबरदस्त टाइटल मैच होगा।

रेंस ने ट्विटर पर Raw में अपनी वापसी को हाइप किया। रेंस ने सेंट लुइस में शो में हिस्सा लेने वाले फैंस को द ब्लडलाइन को स्वीकार करने के लिए तैयार रहने की सूचना दी।

WWE Raw में रोमन रेंस मचाएंगे बवाल

कोडी रोड्स लगातार वीकली शोज में नज़र आ रहे हैं। लगातार वो रोमन रेंस को हराने का दावा पेश कर रहे हैं। Raw में रेंस की एंट्री होगी तो फिर कोडी भी आएंगे। दोनों के बीच बवाल देखने को मिल सकता है। वैसे भी मेनिया के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है।

अभी तक कोडी और रेंस की राइवलरी में कुछ खास मजा फैंस को नहीं आया। दोनों का सिर्फ एक ही बार आमना-सामना हुआ है। कोडी ने इस साल मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने मेनिया में टाइटल मैच के लिए रेंस को चुनौती दी थी। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन भी जबरदस्त चल रही है। द उसोज़ का पंगा सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ जारी है।

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन साथ आ गए हैं। इन दोनों को मिलाने में कोडी रोड्स का बड़ा हाथ रहा था। मेनिया में द उसोज़ का मुकाबला ओवेंस और सैमी के साथ हो सकता है। फिलहाल सभी की नजरें इस हफ्ते होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड पर होंगी। रोमन रेंस आकर क्या ऐलान करेंगे ये देखने वाली बात होगी। कोडी रोड्स को वो तगड़ा जवाब एक बार फिर दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment