Roman Reigns ने अपने धोखेबाज भाई के चक्कर में खोया आपा, WWE SmackDown में अजीबोगरीब ऐलान करते हुए चौंकाया

Pankaj
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन और भी मजेदार हो गई है। ऐसा लग रहा है कि रेंस ने अब बड़ा फैसला लेने की सोच ली है। इस गुत्थी को उलझाने वाले जे उसो (Jey Uso) है। इस हफ्ते स्मैकडाउन (Smackdown) के एपिसोड में वो नज़र नहीं आए।

रोमन रेंस ने आज एक ऐसा फैसला लिया जिसके बाद सभी चिंता में पड़ गए है। अगले हफ्ते या तो ब्लडलाइन फैक्शन का पूरी तरह अंत हो जाएगा या फिर सभी एकजुट हो जाएंगे। आपको बता दें Royal Rumble इवेंट के बाद ही ब्लडलाइन ग्रुप से दूर जे उसो चल रहे हैं।

SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस ने पॉल हेमन से कहा कि अगर अगले हफ्ते जे उसो नहीं आएंगे तो फिर इसका जुर्माना जिमी उसो भरना पड़ेगा। रेंस ने कह दिया है कि जिमी को दोषी माना जाएगा।

Elimination Chamber में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच मैच हुआ था। मैच के दौरान रेंस जब चेयर से सैमी को मारने गए तो जे उसो बीच में आ गए थे। इसके बाद रोमन ने उन्हें चेयर देकर सैमी को मारने के लिए कहा था। हालांकि जे ने ये कदम नहीं उठाया। इसके बाद ज़ेन का एक गलत स्पीयर जे को पड़ गया था। इस इवेंट के बाद से जे उसो और रोमन रेंस का आमना-सामना नहीं हुआ है।

WWE सुपरस्टार Roman Reigns हुए परेशान

रोमन रेंस ने जिमी उसो से कहा था कि उन्हें इस बार सैमी ज़ेन का मामला खत्म करना है। ब्लू ब्रांड के मेन इवेंट में सैमी का मुकाबला सोलो सिकोआ के साथ हुआ था। ये मैच अच्छा रहा था। जिमी की मदद से सोलो ने ये मैच जीत लिया था। हालांकि जिमी इसके बाद सैमी की बुरी हालत नहीं कर पाए। ज़ेन ने मौके का फायदा उठाकर सोलो और जिमी को ही धराशाई कर दिया था। इस बात से रोमन रेंस भी निराश दिखे। जिमी भी अपना माथा पकड़ते हुए नज़र आए। अब अगले हफ्ते बहुत कुछ फैंस को देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment