Roman Reigns ने WWE SmackDown में  अपने भाई से बेइज्जती का बदला लेने के बाद 5 शब्दों में दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस का आया बयान
WWE दिग्गज रोमन रेंस का आया बयान

Roman Reigns: WWE SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते बहुत बवाल देखने को मिला। द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन अब और आगे बढ़ गई है। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने इस बवाल के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

Ad

SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के चैंपियन के रूप में हजार दिन का सेलिब्रेशन सैगमेंट हुआ। ट्रिपल एच ने इस मौके पर उन्हें नई अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप दी। इसके बाद द उसोज़ ने दखलअंदाजी की। रेंस ने जे उसो को जिमी उसो को किक मारने के लिए कहा। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिमी ने फिर रेंस के ऊपर आरोप लगाए। सोलो सिकोआ भी द उसोज़ की तरफ आ गए थे। जिमी ने रेंस के मुंह में पंच भी मार दिया। जिमी ने रेंस से हाथ मिलाने की कोशिश लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

सोलो सिकोआ ने सभी को चौंकाते हुए जिमी उसो को समोअन स्पाइक लगा दिया। रेंस इसके बाद चले गए थे। ये देखकर जे उसो भी हैरानी में पड़ गए थे। नाटकीय अंत के बाद रोमन रेंस ने कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर अपनी चुप्पी तोड़ी। कैप्शन में उन्होंने It’s lonely at the top लिखा। इसके जरिए उन्होंने बता दिया कि वो टॉप पर अकेले हैं।

Ad

क्या WWE Money in the Bank में Roman Reigns का होगा बड़ा मैच?

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में अब बहुत मजा आ रहा है। सोलो सिकोआ ने भी एक मिस्ट्री पैदा कर दी है। WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Money in the Bank होगा। 1 जुलाई को लंदन में इसका आयोजन होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस शो में रोमन रेंस और जिमी उसो के बीच सिंगल्स मैच हो सकता है। कहा ये भी जा रहा है कि द उसोज़ और रोमन रेंस, सोलो सिकोआ के बीच टैग टीम मैच हो सकता है। आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए बहुत मजेदार होंगे। फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। रोमन रेंस के अगले कदम के बारे में भी फैंस जरूर सोच रहे होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications