WWE SmackDown में धमाकेदार एंट्री से पहले Roman Reigns ने भरी हुंकार, अपने भाइयों सहित फैंस को भेजा कड़ा संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहेगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) की धमाकेदार वापसी होगी। वो आएंगे तो फिर बवाल भी मचेगा। वापसी से पहले उन्होंने WWE यूनिवर्स और अपने भाइयों को खास संदेश भी दिया है।

Ad

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इस समय मजेदार चल रही है। WWE Night of Champions में जिमी उसो ने रेंस को धोखा देते हुए उन्हें दो सुपरकिक मार दी थी। SmackDown के एपिसोड में फिर रेंस के नेतृत्व में सोलो सिकोआ ने जिमी को समोअन स्पाइक लगा दिया था। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पॉल हेमन ने तगड़ा गेम खेला। इसके चलते गलती से जिमी ने जे को किक मार दी। जे उसो फिर बहुत गुस्से में दिखे थे।

जे को अब बताना होगा कि वो रेंस की तरफ जाएंगे या जिमी उसो का साथ देंगे। SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में वो फैसला ले सकते हैं। खैर ब्लू ब्रांड में वापसी से पहले रेंस ने ट्विटर पर एक संदेश भेजकर फैंस को सूचित किया वो इस शुक्रवार की रात लेक्सिंगटन में SmackDown चलाएंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनका कुछ पारिवारिक व्यवसाय है जिसे वह संभालना चाहते हैं।

Ad

फैमिली बिजनेस का मतलब आप समझ सकते हैं कि रेंस क्या कहना चाहते हैं। रेंस जे और जिमी को देखकर बहुत गुस्से में चल रहे हैं। खासतौर पर जिमी को तो वो अपने सामने देखना भी नहीं चाहते हैं। इस हफ्ते अब ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। आगे जाकर तगड़े मुकाबले भी हो सकते हैं।

क्या WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns का होगा बड़ा मुकाबला?

Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। यहां द उसोज़ का मुकाबला रेंस और सोलो सिकोआ के साथ हो सकता है। सिकोआ के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। वो भी कुछ बड़ा कदम उठा सकते हैं। खैर अब देखना होगा कि ब्लू ब्रांड में आकर रोमन रेंस क्या बड़ा ऐलान करेंगे। फैंस को कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications