"मेरा बेटा"- WWE SmackDown के बाद Roman Reigns ने अपने दुश्मन को कड़ा संदेश देकर उड़ाई धज्जियां

Pankaj
WWE सुपरस्टार लोगन पॉल को मिला खास संदेश
WWE सुपरस्टार लोगन पॉल को मिला खास संदेश

Roman Reigns: WWE SmackDown के एपिसोड में फैंस को इस बार बहुत मजा आया। रोमन रेंस (Roman Reigns) का पहला सैगमेंट बहुत ही खास था। इस सैगमेंट में उनके दुश्मन लोगन पॉल (Logan Paul) भी नज़र आए। पॉल ने इस बार माइंडगेम खेला और रोमन रेंस के फैक्शन में फूट डालने की कोशिश की। रोमन भी थोड़े गुस्से में इसके बाद दिखे। खैर शो के बाद ट्राइबल चीफ ने भी लोगन को एक बोल्ड मैसेज भेजा।

Ad

5 नवंबर को सऊदी अरब में Crown Jewel का आयोजन होगा। ये इवेंट बहुत ही धमाकेदार होगा। इस शो में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड करेंगे। कुछ हफ्ते पहले ही दोनोंं के बीच मैच का ऐलान किया गया था। पॉल का ये कंपनी में तीसरा मुकाबला होगा। WWE ने बहुत बड़ा पुश उन्हें इस बार दिया है।

WWE दिग्गज रोमन रेंस ने लोगन पॉल को भेजा खास संदेश

WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस और लोगन पॉल का आमना-सामना हुआ। पॉल ने The Bloodline में फूट डालने की कोशिश की लेकिन सैमी ज़ेन ने उन्हें कड़ा संदेश दिया। ब्लू ब्रांड के एपिसोड के बाद रोमन रेंस ने ट्विटर पर पॉल को खास मैसेज भेजा। रेंस ने पॉल को अपना बेटा बताया।

Ad

पिछले दो साल रोमन रेंस के लिए बहुत सही रहे हैं। उनके रास्ते में जो भी आया वो हार कर ही गया। ब्रॉक लैसनर, ऐज, जॉन सीना, रे मिस्टीरियो, सिजेरो, गोल्डबर्ग जैसे दिग्गजों को उन्होंने हराया। अब लोगन पॉल की बारी है। लोगन को WWE रिंग में अभी ज्यादा अनुभव प्राप्त नहीं हुआ है। WWE ने उनका तीसरा मैच ही कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस से तय कर दिया। अब देखना होगा कि लोगन किस तरह का प्रदर्शन रोमन के खिलाफ करेंगे। लोगन को ये भी ध्यान में रखना होगा कि रेंस के साथ उनका फैक्शन मौजूद होगा। ये बात तो तय है कि रोमन रेंस की ही जीत होगी लेकिन पॉल भी उन्हें टक्कर देंगे। हाल ही में WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा था कि इस मुकाबले में दोनों सुपरस्टार्स को प्रोटेक्ट किया जाएगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications