Roman Reigns ने WWE Royal Rumble में धोखा मिलने और The Bloodline के टूटने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को मिला सरप्राइज
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को मिला सरप्राइज

Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2023 का मेन इवेंट जबरदस्त रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) का यहां लगभग अंत हो गया। रोमन ने अब सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को बोल्ड मैसेज भी दे दिया है।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Royal Rumble 2023 के फाइनल मोमेंट को लेकर रोमन रेंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सैमी ज़ेन को संदेश देते हुए कहा कि या तो तुम ब्लडलाइन में रहोगे या नहीं।

Royal Rumble 2023 का अंत बहुत ही इमोशनल तरीके से हुआ। रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को हराकर अपना टाइटल डिफेंड किया। हालांकि इसके बाद रेंस ने सैमी ज़ेन का फाइनल टेस्ट लिया, जिसमें वो फेल हो गए। रेंस की जीत के बाद पूरा ब्लडलाइन रिंग में आ गया। द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने केविन ओवेंस की बुरी हालत कर दी थी। ये सब देखकर सैमी थोड़ा निराश हो गए।

रोमन रेंस ने इसके बाद केविन ओवेंस को हथकड़ी पहनाकर रोप्स पर लटका दिया। द उसोज़ ने फिर से उनके ऊपर अटैक करना शुरू किया। रेंस इसके बाद चेयर से केविन को मारने गए लेकिन सैमी ने उन्हें रोक लिया। रेंस को ये सब देखकर गुस्सा आ गया और उन्होंने चेयर सैमी को दे दी। रेंस ने ज़ेन से कहा कि अगर उन्हें ब्लडलाइन में रहना है तो फिर केविन को मारना पड़ेगा।

सैमी ज़ेन ने यहां बड़ा कदम उठाया और रोमन रेंस को चेयर से मार दी। इसके बाद जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने सैमी के ऊपर हमला किया। इस बीच जे उसो साइड में खड़े थे। रोमन ने उन्हें भी सैमी को मारने के लिए कहा लेकिन वो वहां से चल गए। रोमन ने इसके बाद ज़ेन को बुरी तरह मारा। रेंस इसके बाद जिमी और सिकोआ के साथ चले गए। रिंग में सैमी और केविन अधमरी हालत में पड़े थे। ये सब देखकर फैंस भी भावुक हो गए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links