WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने जॉन सीना (John Cena) को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हराया। जॉन सीना की हार से उनके फैंस काफी दुखी हुए। जॉन सीना का फैन एक छोटा बच्चा काफी भावुक हो गया और उसकी आंखों से आंसू आ गए थे। रोमन रेंस ने अब उस बच्चे को संदेश भेजा है। इस बच्चे की रोते हुए ये क्लिप वायरल हो गई थी। रेंस की नजरें भी इस पर पड़ गई और उन्होंने ट्विटर पर मैसेज दे दिया।WWE SummerSlam 2021 में रोमन रेंस ने जॉन सीना को हरा दिया था SummerSlam 2021 में सभी फैंस चाहते थे कि जॉन सीना की जीत हो। जॉन सीना ने भी दावा किया था कि वो इस बार 17वीं चैंपियनशिप जीतकर रहेंगे लेकिन अंत में ऐसा नहीं हुआ।B/R Wrestling ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से एक बच्चे की वीडियो पोस्ट की। इस फैन ने रोमन रेंस और सीना का मैच पूरा देखा। जब सीना हार गए तो ये फैन रोने लग गया था। रोमन रेंस ने इस क्लिप को नोटिस किया और मैसेज दिया।Your Tribal Chief keeps his promises kid. #ManOfMyWord https://t.co/J2r4RRU67J— Roman Reigns (@WWERomanReigns) August 24, 2021SummerSlam 2020 में रोमन रेंस ने वापसी कर हील टर्न लिया था। इसके एक हफ्ते बाद ही रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। इसके बाद से अभी तक रोमन रेंस ने लगातार अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया। रेंस ने कई दिग्गजों को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। रेंस की बादशाहत ब्लू ब्रांड में लगातार अभी तक जारी है।प्रो रेसलिंग में जॉन सीना का बहुत बड़ा नाम है। रोमन रेंस ने सीना को भी हरा दिया। अब रेंस WWE के मौजूदा समय के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए हैं। वैसे रेंस के पास अब बहुत बड़ी चुनौती होगी क्योंकि लैसनर के साथ उनकी राइवलरी शुरू होगी। SummerSlam 2021 के अंत में लैसनर ने एंट्री कर सभी को सरप्राइज दिया। इस दौरान रेंस को उन्होंने फाइट के लिए बुलाया लेकिन वो नहीं आए। पॉल हेमन और रेंस इस दौरान काफी डरे हुए लग रहे थे। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में लैसनर की एंट्री होगी। रेंस और लैसनर का मैच आगे आने वाले समय में फैंस को देखने को मिलेगा।