WWE SummerSlam 2023 के बाद बड़ा कदम उठाकर Roman Reigns देंगे फैंस को झटका, मौजूदा रिपोर्ट में आई बुरी खबर?

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE में पिछले तीन साल से रोमन रेंस (Roman Reigns) जबरदस्त काम कर रहे हैं। 980 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। रेंस अब पार्ट टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार वो कथित तौर पर रेसलिंग से एक और ब्रेक लेंगे।

Ad

WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की थी। 27 मई को Night of Champions 2023 का आयोजन सऊदी अरब में होगा। रेंस भी इस इवेंट का हिस्सा होंंगे। इस दिन रोमन को चैंपियन के रूप में हजार दिन भी पूरे हो जाएंगे। अपने करियर में वो बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

BWE के निजी ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, जिसने हाल ही में कुछ सटीक रिपोर्ट मुहैया कराई हैं, रोमन रेंस बहुत जल्द WWE से एक और ब्रेक लेने वाले हैं। ट्विटर पर एक फैन ने पूछा कि क्या ब्रेक के दौरान हेड ऑफ द टेबल प्रमोशन से टाइटल्स भी ले लेंगे, और सूत्रों ने हां में जवाब दिया।

Ad

वहीं Xero news की रिपोर्ट के मुताबिक रोमन रेंस SummerSlam 2023 के बाद ब्रेक पर जा सकते हैं।

Ad

Night of Champions 2023 में रोमन रेंस का बड़ा मैच होगा। सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस का मुकाबला रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के साथ होगा। अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए ये मैच होगा।

Ad

WWE Smackdown में Roman Reigns का होगा बड़ा सैगमेंट

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस ने वापसी की थी। द उसोज़ के ऊपर उन्होंने अपना गुस्सा निकाला था। जिमी उसो के ऊपर उन्होंने हाथ भी उठा दिया था। द ब्लडलाइन फैक्शन में अब फूट पड़ गई है। Night of Champions 2023 में बवाल देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी रोमन मौजूद रहेंगे। सैमी और केविन से उनका आमना-सामना होगा। इस दौरान तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। सोलो सिकोआ के ऊपर भी सभी की नज़रें टिकी होंगी। वो भी अपना जलवा यहां पर दिखा सकते हैं। द उसोज़ का अगला कदम क्या होगा ये भी देखने वाली बात होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications