WWE WrestleMania 39 से पहले Roman Reigns के टाइटल मैच का हुआ ऐलान, पूर्व चैंपियन के घर पर फिर होगी घनघोर 'बेइज्जती'

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई बड़ी खबर

Roman Reigns: WWE Elimination Chamber में इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के साथ हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार रहा था। रेंस ने सैमी को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। खैर फैंस को इन दोनों के बीच एक बार फिर धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। रेंस एक बार फिर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को उनके खिलाफ डिफेंड करेंगे।

Ad

WrestleMania 39 में रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। 4 मार्च को टोरंटो में WWE का हाउस शो होगा। यहां रेंस और सैमी के बीच मुकाबला होगा। एक बार ज़ेन की होमकंट्री कनाडा में रेंस को चुनौती मिलेगी।

Ad

WWE Royal Rumble में Roman Reigns के ऊपर हुआ था अटैक

रोमन रेंस और सैमी ज़ेन की स्टोरीलाइन अभी तक सबसे बेस्ट रही। पिछले करीब नौ महीनों से रोमन रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन का हिस्सा सैमी थे। Royal Rumble में पिछले महीने सैमी ने रोमन के ऊपर टर्न ले लिया था। उन्होंने रेंस के ऊपर चेयर से हमला किया। इसके बाद जे उसो भी बैकस्टेज चले गए थे। ब्लडलाइन टूट गई थी।

सैमी ने इसके बाद रोमन रेंस को Elimination Chamber में मैच के लिए चुनौती पेश की। दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ। सैमी को उनके होमटाउन में अच्छा समर्थन फैंस का मिला। इस मैच में जिमी उसो, जे उसो और केविन ओवेंस भी नज़र आए। रेंस जब सैमी को चेयर से मारने गए तो जे उसो बीच में आ गए। मैच खत्म होने के बाद केविन ने एंट्री कर जिमी, रोमन और पॉल हेमन को स्टनर दिया।

हाल ही में सैमी ने कहा था कि वो ब्लडलाइन को पूरी तरह खत्म कर देंगे। जे उसो को लेकर भी कुछ चीजें अभी क्लियर नहीं हुई है। वो इस समय सैमी का साथ दे रहे हैं। पिछले हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने अपने भाई जिमी उसो को नहीं बचाया। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में अब कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। रोमन रेंस एंट्री कर अपने परिवार को टूटने से बचाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications