रैसलमेनिया 35 में बड़ा कारनामा कर सकते हैं रोमन रेंस

Enter ca

रोमन रेंस को आप पसंद करें या फिर ना करें लेकिन वो WWE के इस समय शिखर पर हैं। लगातार उन्हें पुश मिला है और मिलता रहेगा। पिछले पांच सालों में रोमन रेंस ने कई इतिहास WWE में रचे हैं। कई रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किए है। 2014 रॉयल रंबल में 12 सुपरस्टार्स को एलिनिमेट कर रिकॉर्ड बनाया था। केन के 13 सालों का रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ दिया था। 2013 के सर्वाइवर सीरीज में उन्होंने पांच में से चार सुपरस्टार्स को एलिनिमेट कर दिया था। 18 साल के रिकॉर्ड को उन्होंने तोड़ा था।

Ad

youtube-cover
Ad

इस समय ये अफवाहें अब सामने आ रही है कि रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन काफी लंबे टाइम तक बन रहेंगे। रैसलमेनिया 35 तक वो यूनिवर्सल चैंपियन रहेंगे। वहां शायद हो सकता है कि वो द रॉक के साथ मुकाबला करें।

रोमन रेंस और द रॉक के बीच रैसलमेनिया में मुकाबले को लेकर काफी अफवाहें चल रही है। अगर मेन इवेंट में रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस रहते है तो वो हल्क होगन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। लगातार वो पांच रैसलमेनिया से मेन इवेंट में होने वाले पहले सुपरस्टार्स बन जाएंगे। 1993 में ये कारनामा हुआ था। और अब अगर रोमन रेंस ऐसा कर देेते है तो वो लगातार पांच रैसलमेनिया के मेन इवेंट में रहने वाले पहले सुपरस्टार बन जाएंगे। हल्क होगन के अलावा कोई ऐसा कर पाएगा ये किसी ने सोचा नहीं था। लेकिन रोमन रेंस ऐसा कर सकते है। वो लगातार मेन इवेंट का हिस्सा रहे है। कई दिग्गजों के साथ उन्होंने शो की क्लोजिंग की है।

हैल इन ए सैल में रोमन रेंस का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ होगा। इस समय वो सैथ और डीन एंब्रोज के साथ है। उधर ब्रॉन स्ट्रोमैन भी मैकइंटायर और जिगलर के साथ है। पिछले दो हफ्तों से इन दोनोें के बीच घमासान चल रहा है। फैंस हैल इन ए सैल का इंतजार कर रहे है।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications