WWE दिग्गज Roman Reigns ने मौजूदा चैंपियन को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, देखें वीडियो

WWE
WWE SmackDown का शो रहा मजेदार (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Heartfelt Interaction With Alex Pereira: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही शानदार रहा। शो में तगड़ी चीजें देखने को मिलीं। बड़ी बात ये है कि असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हो गया है। शो के अंत में रोमन रेंस (Roman Reigns), द उसोज़ और सैमी ज़ेन ने नई ब्लडलाइन की हालत खराब की। इस पल का इंतजार फैंस पिछले कुछ हफ्तों से कर रहे थे। खैर SmackDown के बाद असली ट्राइबल चीफ ने मौजूदा UFC लाइट हैवीवेट चैंपियन एलेक्स परेरा के साथ एक तस्वीर और वीडियो साझा की।

Ad

एलेक्स परेरा मौजूदा UFC लाइट हैवीवेट चैंपियन हैं। नवंबर, 2023 में UFC 295 में उन्होंने जिरी प्रोचज्का हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। हाल ही में उन्होंने खलील राउंट्री जूनियर के साथ मैच लड़ा था। आपको बता दें परेरा SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में उपस्थित थे। पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस ने उनके साथ एक तस्वीर X पर पोस्ट की।

Ad

रोमन रेंस ने इंस्टाग्राम पर भी एलेक्स परेरा के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिल छू लेने वाली बात कही है। रोमन ने परेरा से कहा,

मैं आपका बड़ा फैन हूं। मैं आपके काम की तारीफ करता हूं। आपने महामारी के दौरान कठिन समय में सभी का मनोरंजन किया। जब हम सभी घर में फंसे हुए थे तब आपका शो देखना बहुत ही लाजवाब था। मेरे परिवार के लिए वो मनोरंजन का बहुत बड़ा साधन था। मैं आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं, दोस्त। अब तक आपका अच्छा प्रदर्शन रहा है। आप जो फ्यूचर में करेंगे उसके लिए भी हम काफी उत्साहित हैं।
Ad

WWE Survivor Series 2024 में होगा बड़ा मैच

रोमन रेंस की राइवलरी मौजूदा समय में नई ब्लडलाइन के साथ शानदार चल रही है। इसमें उनका साथ द उसोज़ और सैमी ज़ेन दे रहे हैं। हाल ही में हुए Crown Jewel इवेंट में रोमन और उसोज़ को सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सोलो ने रोमन को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। खैर अब Survivor Series 2024 की बारी है। रेंस वहां पर भी एक्शन में नज़र आएंगे। नई और असली ब्लडलाइन के बीच वॉरगेम्स मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications