Roman Reigns Was Furious After SmackDown: WWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) को पॉल हेमन ने धोखा दे दिया। सीएम पंक ने रोमन के ऊपर अटैक किया। इस कारनामे के बाद रेंस सदमे में नज़र आए। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें हेमन से दूर जाते हुए रेंस को देखा गया है। हेमन द्वारा उठाए गए बड़े कदम से रोमन काफी हताश हो गए हैं।
दरअसल SmackDown में सीएम पंक ने अपने फेवर का खुलासा किया। पंक ने कहा कि WrestleMania 41 में उनकी साइड पर पॉल हेमन खड़े रहेंगे। उनकी बात सुनकर रोमन हंसने लग गए थे। रेंस ने हेमन से पंक को मना करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। रोमन को गुस्सा आ गया। उन्होंने हेमन के ऊपर हाथ उठाने की कोशिश की। हालांकि, मौके का फायदा उठाकर पंक ने रोमन को GTS मूव लगा दिया।
पंक के हमले के बाद का एक नया वीडियो अब सामने आया है। रोमन रेंस अपनी जगह से उठे और उनसे पॉल हेमन ने बात करने की कोशिश की। हालांकि, रेंस ने उनसे बात नहीं की और वो उन्हें अनदेखा कर बैकस्टेज की तरफ चले गए। पॉल को देखकर रेंस के चेहरे पर खतरनाक गुस्सा दिख रहा था। इस बीच पंक क्राउड के बीच जाकर जश्न मना रहे थे।
WWE WrestleMania 41 में किसकी होगी जीत?
WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। ये मुकाबला अब काफी मजेदार होगा। रेंस और पॉल हेमन के बीच मामला खराब हो गया है। पंक की साइड हेमन चले गए हैं। इस चीज का खामियाजा रेंस को भुगतना पड़ सकता है। उनकी हार मेगा इवेंट में हो सकती है। पंक पहली बार WrestleMania का मेन इवेंट करने के लिए तैयार हैं। रॉलिंस के ऊपर भी सभी की नज़रें टिकी होंगी। मुकाबले में वो कुछ बड़ा बवाल कर सकते हैं। रेंस को अब संभलकर कदम रखना होगा। रोमन और हेमन साल 2020 से साथ काम कर रहे हैं। रेंस की सफलता के पीछे हेमन का बड़ा रोल रहा है। अब देखना होगा कि उनकी स्टोरी में आगे क्या कुछ नया होता है।