WWE WrestleMania XL में टाइटल गंवाने के बाद Roman Reigns की पहली तस्वीर आई सामने, ब्लैक कैप और चश्मे में कुछ यूं ढाया कहर

WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस को मिली थी हार
WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस को मिली थी हार

Roman Reigns: WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ टाइटल हारने के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) को पहली बार पब्लिक प्लेस में देखा गया है।

Ad

WrestleMania XL नाईट 2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला था। द ब्लडलाइन के सभी सदस्यों ने मुकाबले में दखलअंदाजी की थी। वहीं जॉन सीना और द अंडरटेकर भी मैच में नज़र आए। काफी जद्दोजहद और बवाल के बाद अंत में कोडी ने जीत हासिल की।

रोमन रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे और उन्होंने धमाकेदार अंदाज में अपनी धाक कंपनी में जमाई। रेंस अब ब्रेक पर चले गए हैं। इस समय वो प्रोफेशनल रेसलिंग से बाहर अपने समय का आनंद ले रहे हैं। उन्हें पब्लिक रूप से बेबी योदा टी-शर्ट पहने हुए देखा गया। खास बात है कि ब्लैक कैप और चश्मा पहने हुए एक अलग ही लुक में वो नज़र आए। नीचे आप रोमन की वो तस्वीर देख सकते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Ad

WWE दिग्गज रिकिशी ने दिया था रोमन रेंस को लेकर बयान

SmackDown में पिछले हफ्ते फैंस ने रोमन रेंस के नाम के चैंट्स लगाए थे। ये देखकर जरूर थोड़ा हैरानी हुई थी। खैर WWE दिग्गज रिकिशी ने अब रेंस की अनुपस्थिति और फैंस द्वारा लगाए गए चैंट्स पर चर्चा की। Rikishi Off The Top Podcast पर उन्होंने कहा,

जैसे ही रोमन रेंस WrestleMania के बाद गायब हुए, आप जानते हैं, ये फैंस द्वारा उन्हें पसंद ना करने से लेकर अब उन्हें याद करने तक पहुंच गया है। क्योंकि फैंस ने अपनी भावनाओं को रियल बना दिया है। वो अब रेंस द्वारा पिछले चार साल में किए गए काम की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें अहसास हो रहा है कि उनका कैरेक्टर कितना बड़ा था। उन्होंने अपनी बॉडी, आत्मा, समय सभी चीजें WWE फैंस को दी हैं।

वैसे कुछ हद तक रिकिशी ने बहुत सही बात कही है। रेंस ने पिछले चार साल लगातार काम कर अपने फैंस का मनोरंजन किया है। इस वजह से ही वो कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। आप कह सकते हैं कि वो चार साल तक कंपनी का बोझ अपने कंधों पर आगे ले गए। खैर अब देखना होगा कि WWE रिंग में वो कब वापसी करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications