WWE Draft 2021 के पहले दिन इतिहास रचने के बाद यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की प्रतिक्रिया सामने आई

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE Draft 2021 के पहले दिन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने इतिहास रच दिया क्योंकि वो नंबर वन पर पिक किए गए। रोमन रेंस ब्लू ब्रांड में ही रहेंगे और इसके बाद अब उनकी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते ड्राफ्ट काफी जबरदस्त रहा और कुछ बड़े सरप्राइज भी देखने को मिले। यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को सबसे पहले इस बार पिक किया गया। इसके बाद रेड ब्रांड की तरफ से WWE चैंपियन बिग ई (Big E) को पिक किया गया।

WWE SmackDown में इस हफ्ते फैंस को मिले काफी बड़े सरप्राइज मिले

रोमन रेंस ने नंबर वन पर पिक किए जाने के बाद बड़ी प्रतिक्रिया दी है। रोमन रेंस साल 2016 में पहली बार ड्राफ्ट का हिस्सा बने थे। तब से लेकर अभी तक उन्हें सबसे पहले कभी नहीं चुना गया। इस साल उन्हें सबसे पहले चुना गया है। पिछले साल SmackDown ने ही रोमन रेंस को सबसे पहले चुना था लेकिन उनसे पहले Raw ने ड्रू मैकइंटायर को चुन लिया था।

रोमन रेंस ने एक बार फिर अपने आप को स्वीकार करने के लिए कह दिया। फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि रोमन रेंस ब्लू ब्रांड का हिस्सा ही रहेंगे। पिछले साल अगस्त में वापसी के बाद रोमन रेंस ने हील टर्न लिया और इसके एक हफ्ते बाद ही यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके बाद से अभी तक रोमन रेंस की बादशाहत जारी है। रोमन रेंस ने कई दिग्गजों को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की है।

Extreme Rules 2021 में पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने डीमन फिन बैलर को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। डीमन फिन बैलर को पहली बार हार का सामना करना पड़ा। रोमन रेंस को अब ब्रॉक लैसनर चुनौती देंगे। Crown Jewel पीपीवी में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। ब्लू ब्रांड में अभी तक रोमन रेंस और द उसोज के ऊपर ब्रॉक लैसनर भारी पड़े हैं। इस हफ्ते भी ब्रॉक लैसनर ने सरप्राइज एंट्री की और रोमन रेंस के ऊपर अटैक किया। लैसनर ने रोमन रेंस को दो सुपलैक्स मारे और द उसोज को एफ-5 दिया।