Opinion: रोमन रेंस अगर Summerslam में हार जाएंगे तो फैंस उनको "बू" करने की बजाय चीयर करेंगे

रोमन रेंस ने कहा कि वो WWE "द गॉय" हैं। लेकिन अगर फैंस के रिएक्शन को देखा जाए तो ये स्टेटमेंट बिल्कुल गलत लगता है। कई एरीना में रोमन रेंस को बुरी तरह बू किया जाता है। रोमन रेंस की जो रैसलिंग स्किल है उसे देखकर लगता है कि उन्हें इसमें बदलवाव की काफी जरूररत है। उन्हें अपने आप को द गॉय कहने से पहले इन बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

Ad
उनके सिग्नेचर मूव्स सुपरमैन पंच, स्पीयर और समोअन ड्राप है। 6 फुट, 3 इंच और 265 पाउंड रोमन रेंस को फैंस तब पसंद करते थे जब उन्होंने शील्ड के तौर पर डेब्यू किया था। तीनों सुपरस्टार डीन एंब्रोज, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने 2012 में डेब्यू किया था। और जबरदस्त माहौल WWE में बनाया था। एवोल्यूशन का इन्होंने मुकाबला किया। लेकिन सैथ ऱॉलिंस ने तब टीम अलग कर ली जब वो अथॉरिटी के हाथ में चले गए। सैथ ने उस समय हील टर्न ले लिया था। वो वक्त था जब सैथ काफी हिट हो गए। इसके बाद डीन और रोमन भी अलग हो गए। डीन का भी सैथ के साथ पंगा हुआ।
Ad
Ad
सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज में ये खासियत थी कि उनके प्रोमो भी शानदार रहते थे। लेकिन रोमन रेंस के साथ ऐसा नहीं था और ना ही अब तक हुआ है। रोमन रेंंस को उस समय विंस मैकमैहन ने संभाला। विंस मैकमैैहन को मस्क्यूलर अंदाज वाले सुपरस्टार पसंद है। वो हमेशा से ऐसे सुपरस्टार को फेस बनाते है। और उनकी नजर रोमन रेंस पर हो गई थी। विंस को पता था कि रोमन रेंस अच्छे से प्रोमो नहीं दे पाते। लेकिन विंस ने इस बात की कोई परवाह नहीं की।
Ad
Ad
Ad
विंस ने इस बात पर दिमाग लगाना शुरू कर दिया था कि रोमन रेंस को कैसे आगे ले जाया जाए। उन्होंने इसके बाद से लेकर अभी तक वो सब किया जो नहीं करना चाहिए। उन्होंने रोमन रेंस को फैंस के बीच फेवरेट बनाने के लिए बहुत कोशिश की है। लेकिन हमेशा इसका नकारात्मक प्रभाव ही पड़ा है। जब भी रोमन रेंस ने अपने प्रतिद्वंदी पर ज्यादा कुछ करने की सोची तो फिर उन्हें बू ही फैंस द्वारा मिला है।
Ad
youtube-cover
Ad


जब रोमन रेंस ने अंडरटेकर को हराया था तब वो रिंग में आए थे तो उन्हें फैंस ने इतना परेशान किया वो कुछ बोल नहीं पाए और चले गए। हमेशा की तरह रोमन रेंस को बू मिला। स्टोन कोल्ड भी हमेशा उनके म्यूजिक मजे लेते है। लेकिन अब वक्त आ गया है कि रोमन रेंस की बुकिंग को सही किया जाना चाहिए क्योंकि रोमन रेंस को जितना पुश दिया जा रहा है वो उतना ही फैंस की नजरों में नीचे की तरफ आ रहे है। ये एक अच्छा आइडिया है कि समरस्लैम में उन्हें हार माने लेनी चाहिए क्योंकि अगर यहां वो हारते है तो फिर कहानी नए सिरे से शुरू कर सकते है। और अगर यहां से हील भी वो बन जाएं तो उनके करियर के लिए अच्छा होगा। फैंस की मांग भी ये ही है कि करेक्टर में रोमन रेंस को बदलाव करना चाहिए। उन्हें काम के हिसाब से पुश मिलना चाहिए ये ही उनके लिए और WWE के लिए अच्छा रहेगा। अगर द रॉक के करियर को देखा जाए तो उनके साथ भी कुछ कुछ ऐसा ही हुआ था। लेकिन जब उन्होंने इंजरी से वापसी की थी तो इसके बाद से उनका करियर बदल गया था। उन्होंने इस दौरान अपने आप से बात की थी।

youtube-cover
Ad


हो सकता है कि रोमन रेंस भी द रॉक के रास्ते पर चले जाएं और इसके बाद उनका करियर अच्छा हो जाए। लेकिन एक बात तो तय है जिस हिसाब से अभी चल रहा है उस हिसाब से आगे कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ एक रास्ता बचा है कि समरस्लैम में वो हार जाएं। और उसके बाद नए सिरे से काम करें। जिस हिसाब से उनका काम रहता है वैसे ही उन्हें पुश मिलना चाहिए। अगर समरस्लैम में जीत जाते है तो फिर वो फैंस का नकारात्मक रिएक्शन सामने आएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications