Roman Reigns ने WWE में The Undertaker का शानदार रिकॉर्ड तोड़ा, लगातार कर रहे हैं बड़े कारनामे

Ujjaval
WWE दिग्गज द अंडरटेकर को रोमन रेंस ने पीछे छोड़ दिया है
WWE दिग्गज द अंडरटेकर को रोमन रेंस ने पीछे छोड़ दिया है

Roman Reigns: WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) को रोमन रेंस (Roman Reigns) ने चैंपियन बने रहने के मामले में पछाड़ दिया है। रोमन रेंस और द अंडरटेकर को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। दोनों दिग्गजों ने अपने-अपने करियर में 4 बार WWE टाइटल पर कब्जा किया है। रोमन ने इन टाइटल रन्स को कंबाइन करने पर द अंडरटेकर से ज्यादा समय तक चैंपियन रहने का रिकॉर्ड बनाया है।

Ad

रोमन रेंस ने अपने करियर में 4 बार WWE टाइटल पर कब्जा किया है और वो कुल 240 दिनों तक चैंपियन रहे हैं। उनका पहला टाइटल रन एक दिन भी नहीं चला था वहीं वो दूसरी बार 41 दिनों तक चैंपियन रहे थे। साथ ही उन्होंने तीसरी बार 77 दिनों तक टाइटल को होल्ड किया। उन्होंने चौथी बार WrestleMania 38 में WWE टाइटल पर कब्जा किया था।

अभी उन्हें चैंपियन के तौर पर 122 दिन हो गए हैं। रोमन अपने करियर में 240 दिनों तक कुल WWE चैंपियन रहे हैं और आगे उनका टाइटल रन ज्यादा बड़ा हो सकता है। आपको बता दें कि रोमन ने द अंडरटेकर को पीछे कर दिया है। द अंडरटेकर ने भी 4 बार WWE चैंपियनशिप जीती है।

वो चारों टाइटल रन्स को मिलाकर 238 दिनों तक चैंपियन रहे हैं। इस मामले में रोमन रेंस ने अंडरटेकर को पीछे छोड़ दिया है और वो जरूर दिग्गज से बहुत ज्यादा आगे निकलने की कोशिश करेंगे।

Ad

WWE दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोमन रेंस?

अगर रोमन रेंस 41 दिनों तक और चैंपियन रहते हैं तो वो दो और पूर्व WWE चैंपियंस को पछाड़ देंगे। दिग्गज रेसलर योकोजूना ने कुल 280 दिनों तक WWE टाइटल को अपने पास रखा था और JBL अपने एक ही टाइटल रन के दौरान 280 दिनों तक चैंपियन रहे हैं। रोमन जल्द ही इन दोनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं।

आपको बता दें कि रोमन रेंस ने कुछ समय पहले ही यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर 700 दिन पूरे किए हैं। वो लगातार अलग-अलग रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications