रोमन रेंस ने हाल ही में WWE द्वारा निकाले गए सुपरस्टार्स का बनाया मजाक

Enter caption

WWE ने हाल ही में 20 से ज्यादा सुपरस्टार्स को रिलीज कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इसमें बैकस्टेज के लोग भी शामिल थे। इस बार से सभी चौंक गए थे। ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। और इनका नाम देखकर सभी फैंस हैरान हो गए। अब इन दोनों ने NJPW में जाने के संकेत दे दिए है।

Ad

ये भी पढ़ें: SmackDown के बेकार एपिसोड के बाद फैंस ने ट्विटर पर उड़ाई धज्जियां

रेसलमेनिया 36 में बाहर होने के बाद से रोमन रेंस एक्शन को बहुत मिस कर रहे हैं। हेल्थ की वजह से रेसमलेनिया से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद से वो अभी तक नजर नहीं आए है। WWE रिंग से तो अभी रोमन रेंंस बाहर है लेकिन सोशल मीडिया पर वो बहुत एक्टिव हैंं। कार्ल एंडरसन ने हाल ही में बुलेट क्लब की तस्वीर पोस्ट की जिसमें गैलोज और यंग बक्स भी नजर आ रहे हैं। एंडरसन ने यहां पर सवाल भी पूछा था कि कौन से टीम वर्ल्ड की बेस्ट टेग टीम है। रोमन रेंस ने इसका मजेदार जवाब दिया है।

Ad

रोमन रेंस और द उसोज कजिन है। तो रोमन रेंस को लगता है कि द उसोज सबसे बेस्ट टैग टीम हैं। WWE में पहले इन दोनों का मुकाबला हो चुका है। रोमन रेंस ने ये कहकर ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन का एक तरह से मजाक बनाया है। साल 2016 में कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज ने WWE में डेब्यू किया था। उसोज के ऊपर उन्होंने अटैक किया था। इस समय एजे स्टाइल्स के साथ ये दोनों थे। रेसलमेनिया तक अंडरटेकर के साथ जो स्टोरीलाइन एजे स्टाइल्स की चल रही थी उसमें भी ये दोनों शामिल थे। इन दोनों ने कई बार टैग टीम टाइटल्स भी अपने नाम किए है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications