Roman Reigns: WWE Raw के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) नजर आए थे। उन्होंने इस दौरान थ्योरी (Theory) और विंस मैकमैहन (Vince McMahon) पर निशाना साधने की कोशिश की। फैंस की ओर से भी इस चीज़ पर रोमन को काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। रोमन अमूमन अपने प्रोमो द्वारा विरोधी को चुप करा देते हैं और कुछ ऐसा ही रॉ (Raw) में ट्राइबल चीफ ने किया। WWE Raw में रोमन रेंस ने थ्योरी की बुरी तरह बेइज्जती कीरोमन रेंस और पॉल हेमन ने प्रोमो कट किए। दोनों ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच को हाइप किया। इसी बीच थ्योरी ने एंट्री की और उन्होंने हमेशा की तरह अपना कॉन्ट्रैक्ट सफलतापूर्वक कैश-इन करने और नया चैंपियन बनने का दावा किया। हालांकि, रोमन रेंस ने इसपर काफी बढ़िया तरह से जवाब दिया।WWE@WWE#AcknowledgeMe@WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle #WWERaw1598412#AcknowledgeMe@WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle #WWERaw https://t.co/CIkPOZuwRLरोमन रेंस ने उन्हें रिंग में बुलाया। थ्योरी ने रिंग में कदम रखा और ट्राइबल चीफ ने बताया कि द ब्लडलाइन को थ्योरी पसंद है। मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन ने कहा कि थ्योरी को एक सलाहकार की जरूरत है और यह काम उनके लिए खुद रोमन करेंगे। रोमन रेंस ने बताया कि थ्योरी को परिस्थिति देखनी चाहिए क्योंकि अब उनके पिता यहां नहीं हैं।पिता से उनका अर्थ विंस मैकमैहन थे। विंस को थ्योरी काफी ज्यादा पसंद थे और इसी कारण लगातार उन्हें बढ़िया तरह से पुश मिल रहा था। रोमन कहना चाह रहे थे कि अब उन्हें पहले की तरह मौके नहीं मिलेंगे। बाद में फैंस ने चैंट्स लगाना शुरू कर दी कि "डैडी (विंस मैकमैहन) चले गए हैं" और फिर सभी ने "Who's your Daddy?" चैंट्स लगाना शुरू कर दी।रोमन रेंस को यहां बढ़िया रिएक्शन मिल रहा था वहीं फैंस थ्योरी की बेइज्जती कर रहे थे। रोमन ने बताया कि अगर थ्योरी इसी तरह की गलती करते रहेंगे तो वो उनके पिता बन जाएंगे। रोमन ने अंत में बताया कि अब वो चीज़ों को चलाते हैं। वो ऐसा बोलकर जाने लगे और फिर उसोज़ भी उनके साथ आए। जे उसो ने थ्योरी को धक्का मारा और बैकस्टेज जाने लगे।WWE@WWEAdvantage: @_Theory1?#WWERaw1166196Advantage: @_Theory1?#WWERaw https://t.co/5EiaPJEcI1बाद में थ्योरी ने ब्रीफकेस से उनपर हमला किया लेकिन रोमन रेंस ने उस समय पूर्व NXT स्टार को छोड़ दिया। कुछ समय बाद द उसोज़ ने आकर थ्योरी पर हमला किया और फिर रोमन रेंस ने आकर थ्योरी को कहा कि SummerSlam में कैश-इन करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट लाना मत भूलना।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।