WWE के लगातार लाइव इवेंट्स होते हैं और रोमन रेंस (Roman Reigns) भी इन इवेंट्स में मैच लड़ते हैं। कई मौकों पर रेंस ने लाइव इवेंट्स में प्रोमो कट करते हुए धन्यवाद कहा है। हालांकि, कुछ समय पहले WWE के ट्रेंटॉन में हुए लाइव इवेंट के दौरान उन्होंने अपने भविष्य को लेकर बड़े संकेत दिए। उन्होंने इस प्रोमो सैगमेंट द्वारा सही मायने में फैंस को चौंका दिया है। WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियन रोमन रेंस ने भविष्य की जानकारी देकर फैंस को किया सरप्राइज Roman Reigns@WWERomanReignsRun of a Lifetime.371134021Run of a Lifetime. https://t.co/0CxLF8xVlXरोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं और उनके पास कंपनी के दोनों वर्ल्ड टाइटल्स हैं। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हमेशा ही फैंस को शोज़ देखने पर मजबूर करते हैं। इस समय उनकी ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ दुश्मनी देखने को मिल रही है। WrestleMania Backlash में रोमन रेंस और द उसोज़ का ड्रू मैकइंटायर, रैंडी ऑर्टन और रिडल के खिलाफ टैग टीम मैच होगा। हालांकि, इसके पहले लाइव इवेंट में रेंस ने ट्रेंटॉन में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ एक सिंगल्स मैच लड़ा था। इस मैच में ट्राइबल चीफ को एक बड़ी जीत मिली थी। मैच के बाद उन्होंने भावुक तरीके से प्रोमो कट किया। उन्होंने फैंस को धन्यवाद कहा और बताया की वो ट्रेंटॉन सालों से आ रहे हैं। हालांकि, अब शायद वो यहां अंतिम बार नजर आएंगे। उन्होंने अपने प्रोमो में कहा:"मैं यहां कई बार आ चुका हूँ, तुम समझ रहे हो मैं क्या बोल रहा हूँ? मैं यहां पिछले 10 सालों में कई बार आया हूँ और अब मैं मेरे करियर में एक नई राह की शुरुआत करने जा रहा हूँ और मुझे सही मायने में नहीं पता कि मैं यहां फिर कभी वापस आ पाउँगा या नहीं। अगर यह होता है तो मैं अपने फैंस को इतने सालों में किए गए सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूँ।"रोमन रेंस ने इस प्रोमो में बताया कि वो अपने करियर की एक नई शुरुआत करने वाले हैं। उन्होंने इस बारे में पूरी तरह जानकारी नहीं दी है। हालांकि, देखकर लग रहा है कि वो हॉलीवुड में जाने के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने पहले भी फिल्मों में काम करने के संकेत दिए हैं। यह सही मायने में हर एक WWE फैन के लिए शॉकिंग चीज़ है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।