Roman Reigns ने WWE दिग्गज John Cena के एंट्रेंस म्यूजिक पर किया 'डांस', वायरल वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

Pankaj
WWE में रोमन रेंस का जलवा जारी
WWE में रोमन रेंस का जलवा जारी

John Cena: रोमन रेंस (Roman Reigns) अब WWE के सबसे बड़े हील सुपरस्टार बन चुके हैं। इस समय वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। पिछले तीन साल उनके लिए शानदार रहे। हालांकि बीच-बीच में वो अपने कैरेक्टर में बदलाव करते रहते हैं। लाइव टीवी पर उनका हील रूप आप सभी ने देखा होगा। लाइव शो ऑफ-एयर होने के बाद उनका एक्शन कभी कभार बहुत ही अलग रहता है। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला है।

Ad

WWE सुपरस्टार Roman Reigns का खास वीडियो

रोमन रेंस का एक खास वीडियो अब सामने आया है। साल 2021 में हुए SmackDown के एपिसोड का ये वीडियो है। दरअसल द ब्लडलाइन फैक्शन रिंगसाइड में मौजूद था। इस दौरान WWE ने जॉन सीना का एंट्रेंस म्यूजिक प्ले किया। चेयर में बैठे हुए रोमन रेंस म्यूजिक का पूरा मजा लेते हुए दिखे। पॉल हेमन भी वहां बैठे थे और वो भी डांस कर रहे थे। रेंस का इस तरह का वीडियो शायद आपने पहले नहीं देखा होगा।

ट्विटर यूजर ChanMan ने इस वीडियो को शेयर किया। द उसोज़ और रोमन रेंस ने इसमें जो टीशर्ट पहनी है उसे देखकर लग रहा है कि वीडियो सितंबर, 2021 का है। इससे एक महीने पहले SummerSlam इवेंट में रोमन रेंस ने जॉन सीना को हराया था।

Ad

SummerSlam 2021 में रोमन रेंस के खिलाफ हारने के बाद जॉन सीना एक्शन में नज़र नहीं आए। ऐसा लगा कि साल 2022 में उनका जलवा देखने को नहीं मिलेगा। WWE ने साल 2022 के अंत में फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। 30 दिसंबर को हुए SmackDown के अंतिम एपिसोड में सीना एक्शन में दिखे। सीना और केविन ओवेंस का मुकाबला सैमी ज़ेन और रोमन रेंस के साथ हुआ। इस मैच में सीना और ओवेंस ने जीत हासिल की थी।

Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच मैच होगा। पिछले हफ्ते ही इस मैच का ऐलान किया गया था। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 39 में जॉन सीना का मुकाबला भी हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications