WWE दिग्गज Roman Reigns सऊदी अरब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को छोड़कर गुस्से से बाहर निकले , क्राउड का रिेएक्शन पड़ा भारी

Pankaj
WWE Night of Champions से पहले दिखा अनोखा नजारा
WWE Night of Champions से पहले दिखा अनोखा नजारा

Roman Reigns: WWE Night of Champions का आयोजन सऊदी अरब में होगा। इससे एक दिन पहले WWE द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। हालांकि, चीजें उस तरह से नहीं निकलीं जैसे रोमन रेंस (Roman Reigns) ने प्लान की थी। वो गुस्से में प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर चले गए।

Ad
Ad

जेद्दा में क्राउड को संबोधित करने के लिए सबसे पहले रोमन रेंस और द ब्लडलाइन बाहर आए। कुछ देर बाद अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने दखलअंदाजी कर दी। सैमी को क्राउड ने जबरदस्त अंदाज में चीयर किया। ये देखकर रोमन रेंस वहां से गुस्से से चले गए। ज़ेन ने भी क्राउड के रिएक्शन को सिकोआ और रेंस को दिखाया और उनके चेहरों को देखा।

Night of Champions में धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में बहुत बवाल मचेगा। द ब्लडलाइन में इस समय बहुत गड़बड़ चल रही है। ऐसा लग रहा है कि ये फैक्शन बहुत जल्द टूट जाएगा।

क्या WWE Night of Champions में Roman Reigns की होगी हार?

द उसोज़ से रोमन रेंस गुस्से में चल रहे हैं। इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के मेन इवेंट में बहुत कुछ देखने को मिला। जिमी उसो ने उसोज़ को ट्राइबल चीफ बता दिया। इसके बाद रेंस ने आकर दोनों के ऊपर अपना गुस्सा दिखाया। ब्लडलाइन ने मिलकर केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन की हालत खराब की। जे उसो ने टैग टीम चैंपियनशिप सोलो सिकोआ को दी। हालांकि जिमी उसो ने ये काम रेंस के लिए नहीं किया। रेंस अंत में टाइटल उठाकर जब सेलिब्रेट कर रहे थे तब जिमी साइड चले गए थे। ऐसा लग रहा है कि जिमी बहुत जल्द कोई ना कोई बड़ा कदम उठाएंगे। Night of Champions में भी द उसोज़ की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। जिमी और जे की वजह से रेंस और सिकोआ की हार हो सकती है। इसके बाद रेंस का गुस्सा और भी बढ़ जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications