WWE Money in the Bank में हार के बाद Roman Reigns की बैकस्टेज अपने भाई के साथ गले मिलते हुए भावुक तस्वीर आई सामने

Pankaj
WWE Money in the Bank में रोमन रेंस को मिली थी हार
WWE Money in the Bank में रोमन रेंस को मिली थी हार

Roman Reigns: WWE Money in the Bank के बैकस्टेज पर रोमन रेंस (Roman Reigns) को अपने साथी द ब्लडलाइन मेंबर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के साथ दुर्लभ हार्दिक पल साझा करते हुए देखा गया।

WWE Money in the Bank में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। इस मैच में फैंस को बहुत मजा आया। सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। नतीजा देखकर जरूर सभी हैरान रह गए थे। जे उसो ने रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की। रेंस 1294 दिन बाद WWE रिंग में पिन हुए। ऐसा किसी ने सोचा नहीं था।

WWE ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लंदन में हुए प्रीमियम लाइव इवेंट की तस्वीरों का नया सेट साझा किया। शो में बैकस्टेज रेंस को दो ब्लडलाइन सदस्यों के बीच एक खास पल में सिकोआ को गले लगाते हुए देखा गया।

WWE Night of Champions से द ब्लडलाइन की असली कहानी की शुरूआत हुई थी। वहां पर रोमन रेंस को धोखा देते हुए जिमी उसो ने उन्हें दो सुपरकिक मार दी थी। इस वजह से सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ रेंस और सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा।

क्या WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns का होगा बड़ा मैच?

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने अपने भाई जिमी उसो का साथ देते हुए रेंस को सुपरकिक मार दी थी। Money in the Bank में भी रेंस को हार का सामना करना पड़ा। अब ये राइवलरी और आगे बढ़ गई है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस और सिकोआ ने जिमी और जे की हालत खराब कर दी। इसके बाद जे ने रेंस को टाइटल के लिए चुनौती पेश की। उम्मीद के मुताबिक SummerSlam 2023 में दोनों के बीच मुकाबला होगा। ये मैच हुआ तो फिर और भी मजा आएगा। रोमन रेंस अपने भाइयों के साथ मिलकर इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। सिकोआ को भी बहुत फायदा हो रहा है। अब देखना होगा इनकी स्टोरी में आगे क्या देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now