रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है। पिछले एक साल से ब्लू ब्राड में रोमन रेंस की बादशाहत जारी है। मौजूदा रॉ (Raw) टैग टीम चैंपियन रिडल ने कुछ समय पहले रोमन रेंस को लेकर विवादित बयान दिया था। रोमन रेंस इस बात से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। रिडल (Riddle) ने कहा था कि वो रोमन रेंस को रियल फाइट में हरा देंगे और खुद राज करेंगे। इसके बाद बैकस्टेज में भी काफी गहमागहमी हुई थी। खबर ये भी आई थी कि रिडल के पुश को रोका जा सकता है।WWE सुपरस्टार रिडल ने कुछ दिन पहले रोमन रेंस को लेकर दिया था बयानCheap Heat podcast को हाल ही में WWE सुपरस्टार रिडल ने अपना इंटरव्यू दिया। रिडल ने इस बारे में बड़ा बयान देते हुए कहा, मैं इस चीज़ पर ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं। ऊपर बैठे लोगों को मैं अपसैट नहीं करना चाहता हूं। मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन वो ट्राइबल चीफ है। मैंने कुछ दिन पहले अपनी बात रखी थी और मैंने इसमें किसी का प्रमुखता से नाम नहीं लिया था। ये कोई भी हो सकता है। वो इस बात से खुश नहीं थे। मैंने जो कहा उन्होंने वो पसंद नहीं किया। मुझे लगता है इससे बड़ा मजाक कुछ नहीं हो सकता है। शायद मेरी तरह हर कोई नहीं सोचता है। matthew riddle@SuperKingofBrosOne of the best nights of my life, it was truly an amazing experience and I can’t wait to go back! Thank you 🤙 PS I think my spirit animal is a camel 🐫 #CrownJewel #wwe #stallion #WWERaw9:40 AM · Oct 22, 20216169486One of the best nights of my life, it was truly an amazing experience and I can’t wait to go back! Thank you 🤙 PS I think my spirit animal is a camel 🐫 #CrownJewel #wwe #stallion #WWERaw https://t.co/vpxDC3fE33रिडल ने यहां पर लैसनर के साथ मैच को लेकर भी बात कही। रिडल ने कहा कि वो लैसनर के साथ मैच के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। रिडल का रोमन रेंस के ऊपर किया गया कमेंट काफी चर्चा में रहा था। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि विंस मैकमैहन भी इस बात से खुश नहीं थे। यहां तक की रिडल के पुश को रोकने की खबरें भी सामने आ रही थी। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं और रिडल के पास अभी भी चैंपियनशिप है। रिडल ने इस बात काफी तगड़ी सफाई दी है। इस बार भी रोमन रेंस को ही उन्होंने टारगेट किया। हालांकि प्रमुखता से उन्होंने यहां पर भी नाम नहीं लिया। अब देखना होगा कि इस बयान के बाद क्या खबर सामने आती है।