WWE Crown Jewel के बाद Roman Reigns के शेड्यूल को लेकर आया अहम अपडेट, ट्राइबल चीफ के साथ बड़े Superstars बनेंगे शो का हिस्सा? 

Ujjaval
WWE Crown Jewel के बाद रोमन रेंस नज़र आएंगे
WWE Crown Jewel के बाद रोमन रेंस नज़र आएंगे

Roman Reigns: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2022 को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा हाइप बनी हुई है। इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) का एक बड़ा मैच देखने को मिलेगा। रोमन इस इवेंट के बाद अगले शो में नज़र आएंगे। दरअसल, ट्राइबल चीफ के शेड्यूल को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

Ad

WWE Crown Jewel के बाद रोमन रेंस की अपीयरेंस को लेकर आया अपडेट

रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच Crown Jewel 2022 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। पहली बार दोनों ही सुपरस्टार्स आमने-सामने आने वाले हैं। SmackDown और Raw के आखिरी एपिसोड्स में रोमन रेंस अपने स्पेशल काउंसिल पॉल हेमन के साथ नज़र आए थे।

Ad

आपको बता दें कि Crown Jewel में रोमन रेंस का इस साल का आखिरी टाइटल डिफेंस हो सकता है। WWE का अगला शो Survivor Series है और यहां पर रेंस शायद ही हिस्सा लेंगे। अगर ट्राइबल चीफ मैच लड़ते भी हैं, तो वो अपने फैक्शन के साथ टीम बनाकर WarGames मैच में टॉप स्टार्स का सामना कर सकते हैं।

WWE Crown Jewel 2022 के बाद SmackDown के अगले एपिसोड का आयोजन Gainbridge Fieldhouse में होने वाला है। इस एरीना को SmackDown को होस्ट करने का मौका मिलने वाला है। वो रोमन रेंस को इस शो के लिए एडवर्टाइज कर रहे हैं। साथ ही इस शो में रोंडा राउजी, ब्रॉन स्ट्रोमैन, ड्रू मैकइंटायर और द उसोज़ की अपीयरेंस भी देखने को मिलेगी। मैट रिडल का मुकाबला डार्क मैच में जजमेंट डे के डेमियन प्रीस्ट से होने वाला है।

Ad

Crown Jewel 2022 इवेंट रोमन रेंस के लिए अहम रहने वाला है। वो एक ऐसे सुपरस्टार से भिड़ने जा रहे हैं, जो पूर्व प्रोफेशनल बॉक्सर हैं। उन्होंने WWE में सिर्फ दो ही मैच लड़े हैं लेकिन उन्होंने यहां साबित कर दिया है कि वो शानदार प्रदर्शन करते हुए किसी को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। सभी उम्मीद लगा रहे हैं कि रेंस अपने टाइटल को रिटेन करेंगे। हालांकि, उन्हें मैच में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications