WWE Night of Champions में मैच से पहले ही Roman Reigns तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड, इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में कराएंगे दर्ज

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में शानदार काम कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों से वो लगातार मेन इवेंट कर रहे हैं। अभी तक कई रिकॉर्ड भी वो बना चुके हैं। कोई भी उन्हें हराने में सक्षम नहीं है।

Ad

Night of Champions का आयोजन 27 मई को सऊदी अरब में होगा। रोमन रेंस टैग टीम मैच में नज़र आएंगे। कुछ खास रिकॉर्ड भी वो इस दिन बनाएंगे। रेंस अभी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं लेकिन यूनिवर्सल चैंपियनशिप उन्होंने लगभग तीन साल पहले जीत ली थी। 27 मई को रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन भी पूरे हो जाएंगे।

जब उन्होंने WrestleMania 39 में कोडी रोड्स को हराया था, तो फैंस को लग गया था कि ये सुनिश्चित करने का WWE का तरीका था कि रेंस उस मुकाम को हासिल करेंगे और उससे पहले टाइटल नहीं हारेंगे।

Ad

अब जिस दिन WWE Night of Champions हो रहा है उसी दिन रोमन 1000 दिनों के विशाल लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयार हैं। एक बात तो तय है कि अभी भी वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप नहीं हारने वाले हैं, इसका मतलब है कि वो लंबे समय तक चैंपियन बने रहेंगे।

क्या WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns बनेंगे टैग टीम चैंपियन?

WWE Night of Champions में रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे। रोमन और सोलो सिकोआ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। रेंस अगर टैग टीम टाइटल भी अपने नाम कर लेंगे तो फिर मजा आ जाएगा। द ब्लडलाइन में भी इस समय फूट पड़ गई है। द उसोज़ से रेंस गुस्से में नज़र आ रहे हैं। WWE Night of Champions में उसोज़ की वजह से रोमन और सिकोआ को हार का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसा हुआ तो फिर रेंस का गुस्सा और भी बढ़ जाएगा। स्टोरी में और भी मजा आ जाएगा। आने वाले कुछ हफ्ते फैंस को लिए बहुत मजेदार होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications