WWE ने Roman Reigns की वापसी और उनके खास सैगमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान, 37 साल के रेसलर की होगी हालत खराब?

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE SmackDown में अगले हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) की एंट्री होगी। कंपनी ने इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है।

Ad
Ad

रोमन रेंस और जे उसो के बीच एक खास सैगमेंट होगा, जिसे "Rules of Engagement" के रूप में लेबल किया जाएगा। पॉल हेमन ने भी इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में यह बात कही। जे उसो का इस बार खास सैगमेंट हुआ। उन्होंने जिमी उसो के प्रति अपना प्यार दिखाया। पॉल हेमन और सोलो सिकोआ ने आकर जे के ऊपर आरोप लगाए।

जे और सोलो सिकोआ ने एक-दूसरे पर हमला भी किया। जे ने इस बार सुपरकिक पॉल हेमन को भी लगा दी। अंंत में सिकोआ और पॉल के ऊपर जे भारी पड़े। वो इस समय एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। फैंस भी उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर कर रहे हैं।

रोमन रेंस अगले हफ्ते आएंगे तो फिर ना कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा। जे उसो के खिलाफ उनके अगले कदम को हर कोई जानना चाहता है। जे ने पिछले हफ्ते सोलो और रेंस के ऊपर अटैक किया था। उन्होंने रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की थी। SummerSlam 2023 का आयोजन अगले महीने होगा। दोनों के बीच इस प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच पक्का लग रहा है। अगले हफ्ते इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान हो सकता है। जिमी उसो को लेकर भी अभी तक कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है। वो कब वापसी करेंगे इस पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns को मिली थी करारी हार

रेंस के लिए पिछले कुछ प्रीमियम लाइव इवेंट्स अच्छे नहीं रहे हैं। उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। Money in the Bank 2023 में रेंस और सोलो सिकोआ को द उसोज़ ने हराया था। जे ने रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की थी। WWE रिंग में 1294 दिन बाद रेंस पिन हुए थे। खैर जे और रेंस की राइवलरी में अब फैंस को मजा आ रहा है। कंपनी ने आगे के लिए भी कुछ ना कुछ खास प्लान जरूर बनाया होगा। देखना होगा कि अब अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में क्या होगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications