Roman Reigns: WWE SmackDown का अगले हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहेगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी का ऐलान कर दिया गया है। अगले हफ्ते वो ब्लू ब्रांड के शो में धमाकेदार एंट्री करेंगे। अब आप समझ सकते हैं कि वो आएंगे तो फिर कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Next week.. DADDY'S HOME! #SmackDown #WWE6410Next week.. DADDY'S HOME! #SmackDown #WWE https://t.co/lMHy7kPBHxद ब्लडलाइन पूरी तरह बिखर चुकी है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे और जिमी के बीच भी दरार पड़ गई है। जे उसो को अभी भी एक निर्णय लेना है, और जब वो ये काम करेंगे तो रोमन रेंस वहां होंगे। जे अगले हफ्ते SmackDown में शायद बता देंगे कि वो रोमन रेंस का साथ देंगे या फिर जिमी उसो का। SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते ऑस्टिन थ्योरी ने अपने यूएस टाइटल को जे उसो के खिलाफ डिफेंड किया। मैच के बीच में प्रिटी डेडली ने दखलअंदाजी की और जे पर अटैक किया। जिमी ने आकर डेडली को बाहर किया। इसके बाद सिकोआ ने जिमी पर अटैक किया। हालांकि जे ने सोलो का हाथ पकड़ लिया था। जिमी ने गलती से एक किक जे को मार दी। थ्योरी ने फिर उन्हें पिन करते हुए अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। जे उसो हार के बाद जिमी से नाराज नज़र आए। जे ने इस बार नहीं बताया कि वो किसकी साइड लेंगे। WWE दिग्गज Roman Reigns के अगले कदम पर सभी की नजरेंरोमन रेंस इस हफ्ते शो में फिजिकल तौर पर मौजूद नहीं थे लेकिन वो लगातार पॉल हेमन से फोन पर बात कर रहे थे। शायद द उसोज़ के बीच फूट डालने का प्लान उनका ही था। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही मजेदार होंगे। कंपनी ने कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। देखा जाए तो अंत में जिमी का साथ ही जे देंगे। ऐसा हुआ तो फिर रेंस और सिकोआ के खिलाफ बड़ा मैच उसोज़ का देखने को मिल सकता है। रेंस के अगले कदम पर भी सभी की नजरें रहेंगी। अगले हफ्ते वो जे और जिमी को लेकर क्या बोलेंगे ये देखना होगा। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Are you in or are you out, Jey? #SmackDown #WWE628Are you in or are you out, Jey? #SmackDown #WWE https://t.co/Whsj8r9HXlWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।