Roman Reigns: WWE Smackdown का अगले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहेगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) शो में एंट्री करेंगे। WWE ने इस बात का ऐलान कर दिया है। शो लंदन में होगा और रेंस आएंगे तो फिर बवाल जरूर मचेगा।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Next week on #SmackDown :#WWE6420Next week on #SmackDown :#WWE https://t.co/png4P4fpfUWWE Night of Champions का आयोजन पिछले महीने हुआ था। इस प्रीमियम लाइव इवेंट से रोमन रेंस के दिन अच्छा नहीं चल रहे हैं। इस इवेंट में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की थी। मैच में जिमी उसो ने रेंस को धोखा देते हुए उन्हें दो सुपरकिक मार दी। रेंस और सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा।Smackdown के एपिसोड में फिर बहुत कुछ देखने को मिला। जे उसो भी जिमी उसो से खुश नहीं थे। यहां तक की एक मैच में जिमी ने गलती से जे को किक मार दी थी। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने अपना फैसला सुनाया कि वो रेंस का साथ देंगे या जिमी उसो का। रेंस के सैगमेंट में काफी कुछ हुआ। उन्होंने जे को जिमी के प्रति बहुत भड़काया। कई बार तो ऐसा लगा कि अंत में रेंस के साथ जे आ जाएंगे। जे ने सभी को चौंकाते हुए रोमन को किक मार दी। सोलो सिकोआ को भी उसोज़ ने धराशाई कर दिया था। रेंस ने वापसी की लेकिन दोनों भाइयों ने उन्हें भी सुपरकिक लगा दी। WWE Money in the Bank 2023 से पहले Roman Reigns मचाएंगे बवालMoney in the Bank 2023 में रेंस और सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। इस मैच में बहुत बवाल मचेगा। सिकोआ की हालत इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में उसोज़ ने खराब कर दी है। अब रेंस बहुत गुस्से में आ गए होंगे। अगले हफ्ते वो अब इस चीज का बदला जरूर लेना चाहेंगे। जिमी और जे उसो ने भी संकेत दे दिए है कि उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। देखना होगा कि रेंस का अगला कदम क्या होगा। कुछ भी हो लेकिन फैंस को जरूर मजा आएगा।WWE@WWEThe @WWEUsos are getting a head start for #MITB by taking down @WWESoloSikoa tonight on #SmackDown! #TheBloodline CIVIL WAR. WEEK from TOMORROW. The @WWEUsos vs. @WWERomanReigns and @WWESoloSikoa!How will this war end? 2098411The @WWEUsos are getting a head start for #MITB by taking down @WWESoloSikoa tonight on #SmackDown! 😤#TheBloodline CIVIL WAR. ☝️ WEEK from TOMORROW. The @WWEUsos vs. @WWERomanReigns and @WWESoloSikoa!How will this war end? 😳 https://t.co/KN7M1I3UBUWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।