3 बड़े कारण क्यों रोमन रेंस को हर हाल में Royal Rumble मैच जीतना चाहिए

द बिग डॉग
द बिग डॉग

रोमन रेंस डब्लू डब्लू ई (WWE) के सबसे बड़े सुपरस्टार है। 2012 में इस सुपरस्टार ने डेब्यू किया था और कुछ ही सालों में वह कंपनी का अहम हिस्सा बन गए। रोमन रेंस को WWE ने हमेशा से ही मेन इवेंट स्टोरीलाइन में रखा है लेकिन फरवरी 2019 में वापसी के बाद इस सुपरस्टार की किस्मत बदल गयी।

Ad

वापसी के बाद वह मिड-कार्ड स्टोरीलाइन में रहे हैं। लंबे समय से टाइटल स्टोरीलाइन से दूर रहने से इस सुपरस्टार का कद गिर रहा है। जैसे-जैसे रेसलमेनिया सीजन करीब आता जा रहा है फैंस रोमन रेंस की बड़ी स्टोरीलाइन का इंतजार रह रहे हैं।

कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि रोमन रेंस रॉयल रंबल 2020 जीत सकते हैं और उन्हें द फीन्ड के खिलाफ रेसलमेनिया में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच मिल सकता है। WWE हर एक चीज़ किसी बड़े कारण के चलते प्लान करता है।

इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 बड़े कारणों के बारे में जिसके चलते रोमन रेंस को हर हाल में रॉयल रंबल मैच जीतना चाहिए।

#3 अब फैंस उन्हें पसंद करते हैं

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस को कुछ सालों पहले तक फैंस द्वारा बिल्कुल भी पसंद नहीं किया जाता था। रोमन रेंस को WWE ने शील्ड से अलग करने के बाद जबरदस्त तरीके से पुश दिया। वह रॉयल रंबल 2015 जीत गए जो फैंस को पसंद नहीं आया और यहां से उन्हें खराब रिएक्शन मिलने की शुरुआत हुई।

2019 में वापसी के बाद फैंस का द बिग डॉग को देखने का नजरिया बदल गया। अब उन्हें फैंस से अच्छा रिएक्शन मिलता है और फैंस पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को काफी पसंद करते हैं। WWE इस चीज़ को ध्यान रखते हुए रोमन रेंस को रॉयल रंबल में जीत दिला सकता है।

ये भी पढ़ें:- 8 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने इस दशक में चौंकाने वाली वापसी की

#2 चैंपियनशिप मैच देने के लिए

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने 2015 के बाद लगभग हर साल कोई न कोई चैंपियनशिप जीती है लेकिन 2019 में वह एक भी टाइटल पर कब्जा नहीं कर पाए। हर एक दर्शक के लिए यह एक चौंकाने वाली चीज़ थी।

WWE अपने बड़े सुपरस्टार को ज्यादा समय तक टाइटल से दूर नहीं रख सकता है। इस वजह से वह द बिग डॉग को रॉयल रंबल मैच जीताने के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए बड़े इवेंट में मैच दे सकते हैं।

#1 रोमन को फिर 'पोस्टर बॉय' बनाने के लिए

youtube-cover
Ad

अक्टूबर 2018 में रोमन रेंस के WWE से जाने के बाद कंपनी ने सैथ रॉलिंस को अगला फेस बनाया। इसके बाद रॉलिंस को जबरदस्त पुश मिला और वह रॉयल रंबल मैच जीतने के साथ रेसलमेनिया में टाइटल भी जीत गए।

कुछ समय पहले ही रॉलिंस का हील टर्न हुआ है। ऐसे में WWE को फिर नए 'पोस्टर बॉय' की जरूरत है। इस वजह से WWE रोमन रेंस को टॉप स्टार बनाना चाहेगा। उन्हें बड़ा चेहरा बनाने के लिए WWE उन्हें रॉयल रंबल मैच में बड़ी जीत दिला सकता है।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनके Royal Rumble को जीतने के सबसे ज्यादा चांस है

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications