WWE न्यूज़: रोमन रेंस को मिला बड़ा अवॉर्ड

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस डब्लू डब्लू ई (WWE) के टॉप स्टार हैं और फिलहाल स्मैकडाउन रोस्टर का हिस्सा है। रोमन रेंस ने फरवरी 2019 में बड़ी बीमारी को हराकर वापसी की थी, जिसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 35 में मैकइंटायर का सामना किया था। फिलहाल वह शेन मैकमैहन और मैकइंटायर के साथ फ़्यूड में है।

इस हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड के बाद WWE ने एक वीडियो डाली थी जिसमें रोमन रेंस ने कई सारी चीज़ों के बारे में बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि यह हफ्ता उनके लिए काफी ज्यादा व्यस्त होने वाला है। रोमन की हाल ही में डाली गई इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है।

रोमन रेंस ने कुछ समय पहले ही ESPY का बेस्ट मोमेंट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता, जहां उन्होंने रोंडा राउजी, कोफी किंग्सटन और बैकी लिंच को हराया। रोमन रेंस की ल्यूकीमिया से वापसी के सैगमेंट को बेस्ट मोमेंट का बड़ा अवॉर्ड मिला है।

इस साल के ESPY अवॉर्ड में पहली बार WWE के 'बेस्ट मोमेंट ऑफ द ईयर' पुरस्कार को दिया गया। इसके लिए निम्न नामों को रखा गया था।

1) रोमन रेंस की ल्यूकीमिया से लड़ाई के बाद वापसी

2) रोंडा राउजी का पहली बार रॉ विमेंस चैंपियनशिप जीतना

3) बैकी लिंच का रेसलमेनिया 35 के मेन इवेंट मैच को जीतना

4) कोफी किंग्सटन का अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप पर कब्जा करना

रोमन रेंस को यह अवॉर्ड मिला। द बिग डॉग ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फ़ोटो डालकर इस बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने फैंस को भी वोट देने के लिए शुक्रिया किया। रोमन रेंस एक्सट्रीम रूल्स में द अंडरटेकर के साथ टैग टीम बनाकर शेन मैकमैहन और मैकइंटायर का सामना करने वाले हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now