रोंडा राउजी के WWE में आने की तारीख सामने आई?

रोंडा राउजी के WWE में आने की खबरें लगातार जोर पकड़ रही हैं। और इस बार पुख्ता खबर ये है कि अप्रैल में होने वाले रैसलमेनिया से पहले वो यहां अपना डेब्यू करेंगी। यूएसए टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक राउजी ने WWE के साथ ऑफिशियल डील इसके लिए कर ली हैं। MMA करियर की शुरूआत में 12-0 से तहलका मचाने वाली रोंडा को इसके बाद लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा था। 16 दिसंबर 2016 को उऩका मैच UFC207 में था। पहले ही राउंड में रोंडा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक रोंडा के दो करीबी दोस्तों ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने डील साइन कर ली हैं। हालांकि इसकी घोषणा ऑफिशियल नहीं हुई हैं। और WWE भी इस बारे में अभी जल्दबाजी नहीं करना चाहता हैं। रैसलमेनिया 31 में जब द रॉक के साथ अचानक रोंडा रिंग में आई थी। तभी से ये खबरें लगातार चल रही है कि वो WWE में आएंगी। यहां ट्रिपल एच और स्टेफनी के साथ वो एक प्रोमो में नजर आई थी। मे यंग क्लासिक टूर्नामेंट में भी वो नजर आई थी। रिपोर्ट के अनुसार रोंडा अभी ट्रेनिंग सेंटर में है। और वो काफी मेहनत कर रही हैं। उनके चार तीन और सुपरस्टार भी आएंगी। जिनका मुकाबला रैसलमेनिया 34 में WWE की चार हॉर्सविमेन शार्लेट फ्लेयर, बैकी लिंच, साशा बैंक्स और बेली के साथ होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications