"WWE में डबल चैंपियन बनना चाहती हूं"- 21 साल की फेमस Superstar ने जताई बहुत बड़ी इच्छा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roxanne Perez: WWE सुपरस्टार रोक्सेन पेरेज (Roxanne Perez) ने इस बार बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वो WWE में डबल चैंपियन बनना चाहती हैं। आपको बता दें रोक्सेन पहली Ring of Honor विमेंस चैंपियन हैं। पेरेज ने NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। 21 साल की उम्र में ही पेरेज ने बहुत सफलताएं हासिल कर ली। रिंग में जबरदस्त काम उनका रहता है।

WWE सुपरस्टार रोक्सेन पेरेज ने दिया बहुत बड़ा बयान

WrestleMania 35 में बैकी लिंच ने इतिहास रचा था। Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप एक साथ उन्होंने जीती थी। कुछ ऐसी ही इच्छा पेरेज ने भी जताईं है। El Brunch de WWE में हाल ही में पेरेज नज़र आई। उन्होंने यहां पर बड़ा बयान देते हुए कहा,

मेरा सपना हमेशा से डिवाज चैंपियन बनने का था। बचपन से इसके बारे में सोचती थी। काश ये संभव हो पाता। अब मैं डबल चैंपियन बनना चाहती हूं। Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीतना चाहती हूं। शायद WrestleMania में।

WWE NXT में रोक्सेन पेरेज ने जबरदस्त काम किया। SmackDown में भी पेरेज ने राकेल रॉड्रिगेज़ और शॉट्जी के साथ मिलकर डैमेज कंट्रोल के खिलाफ मैच लड़ा था। रोक्सेन को WWE द्वारा जल्द ही बड़ा पुश भी दिया जाएगा। मेन रोस्टर में भी वो अच्छी स्टोरीलाइन में नज़र आएंगी। अभी तक उनका करियर शानदार रहा। रिंग में फैंस भी उन्हें जबरदस्त अंदाज में सपोर्ट करते हैं

रोक्सेन ने डबल चैंपियन बनने की बात भी कह दी। ये मौका उन्हें फ्यूचर में मिल सकता है। WWE में उनका करियर बहुत लंबा जाएगा। अगर कंपनी ने उनका प्रयोग अच्छे ढंग से किया तो फिर रोक्सेन आने वाले समय में बड़ी सुपरस्टार बन सकती हैं। फैंस भी उम्मीद करेंगे कि रोक्सेन का करियर WWE में अच्छा हो। अब देखना होगा कि WWE में उनका आगे का करियर कैसा रहता है। ये बात तो तय है कि अगर उन्होंने इसी तरह अच्छा काम किया तो फिर आगे जाकर ट्रिपल एच उन्हें बड़ा मौका दे सकते हैं। रोक्सेन ने NXT में ट्रिपल एच के अंडर भी अच्छा काम किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links