WWE से निकाले गए बड़े सुपरस्टार ने AEW में किया धमाकेदार डेब्यू, कैसिनो बैटल रॉयल मैच जीतकर फैंस को दिया तोहफा

WWE के लिए बुरी खबर सामने आई, रूबी रायट ने AEW में डेब्यू किया
WWE के लिए बुरी खबर सामने आई, रूबी रायट ने AEW में डेब्यू किया

WWE में रूबी रायट (Ruby Riott) ने बहुत अच्छा काम किया लेकिन कुछ महीने पहले उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। रूबी ने भी अब WWE को बहुत बड़ा झटका दिया।AEW All Out 2021 में रूबी रायट ने धमाकेदार डेब्यू कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। एक हफ्ते पहले खुद रूबी ने AEW में डेब्यू को टीज किया था और इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में भी पहले से ये बात कही जा रही थी।

Ad

WWE से कुछ महीने पहले रूबी रायट को रिलीज कर दिया था

शिकागो फैंस ने रूबी रायट का बहुत ही जबरदस्त अंदाज में स्वागत किया। AEW All Out 2021 में विमेंस चैंपियनशिप मैच पाने के लिए कैसिनो बैटल रॉयल मैच का आयोजन हुआ था। ये मैच काफी शानदार हुआ और AEW रोस्टर की सभी विमेंस सुपरस्टार्स इसमें मौजूद थीं। फैंस को मैच के अंत में बहुत बड़ा सरप्राइज मिला जब रूबी ने धमाकेदार डेब्यू किया। उन्होंने रूबी सोहो नाम से AEW में कदम रखा। रूबी ने अंत में थंडर रोजा को एलिमिनेट करते हुए बड़े मुकाबले में जीत अपने नाम कर सभी को चौंका दिया।

Ad

फैंस ने रूबी रायट को शानदार अंदाज में चीयर किया। रूबी ने मैच में दिखा दिया कि वो क्यों बहुत बड़ी सुपरस्टार हैं। AEW विमेंस चैंपियनशिप के लिए जल्द ही अब रूबी को मौका मिलेगा। सबसे बड़ी बात कि वो चैंपियन भी बन जाएंगी। AEW अब रूबी को अच्छा पुश देगा। विमेंस डिवीजन में हमेशा रूबी का बहुत बड़ा नाम रहा। WWE में भी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल रूबी ने जीता।

रूबी को जब WWE ने रिलीज किया तब सभी चौंक गए थे। विमेंस डिवीजन में रूबी ने काफी अच्छा काम किया था। बड़े सुपरस्टार्स के साथ उनकी राइवलरी रही थी। खैर अब AEW में रूबी रायट नजर आएंगी। WWE को ये देखकर जरूर निराशा हासिल हुई होगी। रूबी का AEW में आना लगभग पक्का लग रहा था। बड़े पीपीवी में उन्होंने एंट्री कर AEW फैंस को सरप्राइज दिया। अब रूबी का करियर बहुत ही शानदार होगा। AEW सही तरीके से उनकी बुकिंग करेगा और आने वाले समय में वो सबसे बड़ी सुपरस्टार बन सकती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications